• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 'अनूठा शतक' लगाएंगे हार्दिक पांड्या, सिर्फ दो विकेट लेकर रचेंगे इतिहास

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 'अनूठा शतक' लगाएंगे हार्दिक पांड्या, सिर्फ दो विकेट लेकर रचेंगे इतिहास

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 27, 2025, 03:26 PM IST

Published On Sep 27, 2025, 03:26 PM IST

Last UpdatedSep 27, 2025, 03:26 PM IST

भारतीय टीम एशिया कप 2025 में लगातार 6 मुकाबले जीतकर फाइनल खेलने उतरेगी. 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा.

1 /5
Hardik pandya

हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है 98 विकेट

हार्दिक पांड्या एशिया कप के इस संस्करण में 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, इसी के साथ उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपने विकेटों की संख्या 98 तक पहुंचा दी है. हार्दिक पांड्या साल 2016 से अब तक भारत की ओर से 120 टी20 मुकाबले खेलते हुए 26.58 की औसत के साथ 98 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान पांड्या ने 3 बार पारी में 4 या इससे अधिक विकेट हासिल किए.

2 /5
Hardik Pandya

100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय होंगे

अगर हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मैच में 2 विकेट निकाल लेते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय होंगे.

3 /5
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह के नाम 100 विकेट

फिलहाल, टी20 क्रिकेट में ‘विकेटों के शतक’ का रिकॉर्ड सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी के नाम है, अर्शदीप सिंह ने साल 2022 से अब तक 65 मुकाबलों में 18.76 की औसत के साथ 101 विकेट अपने नाम किए हैं.

4 /5
Rashid Khan World Record

राशिद खान के नाम है सबसे ज्यादा विकेट

ओवरऑल सर्वाधिक टी20 विकेट झटकने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो राशिद खान इस लिस्ट में शीर्ष पर मौजूद हैं, जिन्होंने 103 मुकाबलों में 13.93 की औसत के साथ 173 विकेट चटकाए.

5 /5
Team India Squad for Asia Cup

लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल खेलने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम एशिया कप 2025 में लगातार 6 मुकाबले जीतकर फाइनल खेलने उतरेगी. वहीं, पाकिस्तानी टीम ने अब तक जिन 2 मुकाबलों को गंवाया, वो दोनों ही मैच भारत के खिलाफ खेले गए थे. 14 सितंबर को टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तानी टीम को 7 विकेट से रौंदा था, जिसके बाद 21 सितंबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. अब दोनों देश 28 सितंबर को इसी मैदान पर फाइनल मैच में आमने-सामने होंगे. फैंस का मानना है कि फाइनल में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहेगा, भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पहली बार फाइनल खेला जा रहा है.