IPL के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स, टॉप पर भारतीय खिलाड़ी
Published On Mar 22, 2026, 10:12 AM IST
Last UpdatedMar 22, 2026, 10:12 AM IST
टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी का नाम है.
05. मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटंस की जर्सी में मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल 2023 कमाल का रहा था. भारतीय तेज गेंदबाज ने इस सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था. शमी 17 मुकाबलों में 28 विकेट निकालने में सफल रहे थे.
04. जेम्स फॉकनर
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जेम्स फॉकनर आईपीएल 2013 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर ने इस सीजन 16 मुकाबलों में सिर्फ 6.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 28 विकेट चटकाए थे.
03. लसिथ मलिंगा
आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए लसिथ मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 16 मुकाबलों में कुल 28 विकेट चटकाए थे। इस सीजन 13 रन देकर 5 विकेट मलिंगा का बेस्ट प्रदर्शन रहा था.
02. कागिसो रबाडा
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2020 में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में कुल 30 विकेट झटके थे. रबाडा ने इस सीजन दो मुकाबलों में चार विकेट लेने का कारनामा किया था.
01. ड्वेन ब्रावो
आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ड्वेन ब्रावो ने भी 32 विकेट निकाले थे. ब्रावो ने 18 मुकाबलों में सिर्फ 7.95 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे. ब्रावो की बेहतरीन गेंदबाजी के बूते चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी, हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
01. हर्षल पटेल
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हर्षल पटेल के नाम है. हर्षल ने आईपीएल 2021 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 32 विकेट चटकाए थे. इस सीजन उन्होंने एक मुकाबले में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया था.