- Home
- Photos
- भारतीय है पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की खूबसूरत वाइफ, कैसे हुई थी मुलाकात, कहां हुई शादी ?
भारतीय है पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की खूबसूरत वाइफ, कैसे हुई थी मुलाकात, कहां हुई शादी ?
Published On Feb 03, 2025, 06:40 PM IST
Last UpdatedFeb 03, 2025, 06:40 PM IST
हसन अली ने पाकिस्तान के लिए अब तक 24 टेस्ट, 66 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. साल 2019 में हसन अली का निकाह हुआ था.
कौन हैं सामिया आरजू ?
सामिया आरजू हरियाणा के पलवल जिले के चांदनी गांव की रहने वाली हैं, पिता का नाम लियाकत अली है जो हरियाणा सरकार में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं. सामिया आरजू ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद से पूरी की उनका परिवार यहां लगभग डेढ दशक से रह रहा है. सामिया आरजू फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय से बीटेक इन एरोनॉटिकल कर चुकी है और उनकी पहली जॉब जेट एयरवेज में लगी थी. इसके बाद उसने एयर अमीरात में इंजीनियर के पद पर नियुक्ति पाई. सामिया आरजू के परिवार का पाकिस्तान से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है. बंटवारे के समय पाकिस्तान में पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और सामिया के परदादा के सगे भाई थे.
कब और कैसे हुई थी हसन अली- सामिया की मुलाकात ?
पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली और सामिया को एक दोस्त ने मिलवाया था, दोनों के एक करीबी दोस्त के माध्यम से यह मुलाकात हुई थी. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा दोस्ती गहरी हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया.
साल 2019 में हुआ था निकाह
20 अगस्त 2019 को हसन अली का निकाह हरियाणा की रहने वाली सामिया आरजू से हुआ था. दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में दोनों का निकाह हुआ था. भारत से सामिया का पूरा परिवार दुबई गया था. हसन अली की दो बेटियां है, जिनका नाम हेजल और हेलेना है. 2021 में पहली बेटी का जन्म हुआ था, जबकि 2024 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सामिया
हसन अली की पत्नी सामिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी कमाल है. वह अक्सर क्रिकेटर पति के साथ फोटो पोस्ट करती रहती हैं.
हसन अली ने पाकिस्तान के लिए मई 2024 में खेला था आखिरी मैच
हसन अली ने पाकिस्तान के लिए अब तक 24 टेस्ट, 66 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 80 जबकि वनडे में 100 और टी20 में 60 विकेट लिए हैं हसन अली 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे, जहां भारत को फाइनल में हार मिली थी. हसन अली इसके अलावा 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत भी आए थे. वह मई 2024 में पाकिस्तान के लिए आयरलैंड के खिलाफ आखिरी बार खेलते नजर आए थे.