• Home
  • Photos
  • WI VS PAK: हसन नवाज का वनडे डेब्यू पर धमाल, रिजवान- बाबर ने खेली शानदार पारी

WI VS PAK: हसन नवाज का वनडे डेब्यू पर धमाल, रिजवान- बाबर ने खेली शानदार पारी

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 09, 2025, 08:53 AM IST

Published On Aug 09, 2025, 08:53 AM IST

Last UpdatedAug 09, 2025, 08:53 AM IST

पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 281 रन का टारगेट था, पाकिस्तान की टीम ने 48.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

1 /5
WI Team

280 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुई 49 ओवर में 280 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. एविन लुईस ने 60 रन की पारी खेली, वहीं शे होप ने 55 रन और रोस्टन चेज ने 53 रन की पारी खेली.

2 /5
Shaheen shah afridi

शाहीन अफरीदी ने बरपाया कहर

पाकिस्तान के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कहर बरपाया. शाहीन अफरीदी ने आठ ओवर में 51 रन देकर चार विकेट लिए. नसीम शाह को तीन सफलता मिली.

3 /5
Hasan Nawaz

हसन नवाज की पारी से पाकिस्तान को मिली जीत

पाकिस्तान के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले हसन नवाज ने धमाल मचा दिया. उन्होंने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया और हुसैन तलत के साथ 104 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को 48.5 ओवर में जीत दिला दी. हसन नवाज ने 54 गेंद में 63 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. हुसैन तलत ने 37 बॉल में नाबाद 41 रन बनाए. हसन नवाज वनडे डेब्यू पर अर्धशतक बनाने वाले 14वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं.

4 /5
Rizwan

मोहम्मद रिजवान ने भी जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी बल्ले से धमाल मचाया और अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 53 रन (69 गेंद) की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे.

5 /5
Babar azam

बाबर आजम का भी बल्ला चला

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम का भी बल्ला भी इस मैच में चला. बाबर आजम अर्धशतक से चूक गए और 47 रन (64 गेंद) बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया.