- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- 'वह सिर्फ अपने पसंदीदा...', MS Dhoni पर उनके पुराने साथी ने लगाए गंभीर आरोप
'वह सिर्फ अपने पसंदीदा...', MS Dhoni पर उनके पुराने साथी ने लगाए गंभीर आरोप
Published On Aug 26, 2025, 04:14 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2025, 04:14 PM IST
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है.
भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी मनोज तिवारी ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि धोनी उन्हें पसंद नहीं करते थे इसलिए उन्होंने उन्हें बैक नहीं किया.
हाल ही में क्रिकट्रैकर से बात करते हुए मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हर कोई दोनी को पसंद करता है. उन्होंने अपनी लीडरशिप से यह साबित भी किया है. मैं हमेशा से कहता आया हूं कि उनकी लीडरशिप क्वालिटी बहुत अच्छी है.’
मनोज ने आगे कहा, ‘हालांकि मेरे केस में वहीं एक हैं जो जवाब दे सकते हैं. मेरे समय में कुछ खिलाड़ी थे जिन्हें धोनी काफी पसंद करते थे और उन्हें लगातार बैक करते थे. ये बात बहुत लोग जानते हैं लेकिन कोई सामने आकर इन चीजों के बारे में नहीं बोलता है.’
मनोज ने धोनी पर और आरोप लगाते हुए कहा, ‘क्रिकेट के खेल में पसंदीदा खिलाड़ी को बैक करने और ना करने की बात हमेशा से होती रही है. मुझे लगता है कि वह मुझे पसंद नहीं करते थे इसलिए मुझे ज्यादा बैक नहीं किया गया.’
तिवारी ने आगे कहा, ‘जब भी मैं धोनी से मिलूंगा तब मैं बिल्कुल उनसे पूछूंगा कि आखिर सबसे बड़ी वजह क्या थी कि मुझे शतक लगाने के बाद भी मौका नहीं दिया गया.’ मनोज तिवारी के आरोप लगाने के बाद क्रिकेट के गलियारों में हलचल बढ़ गई है.