×

उन्हें निकाला गया... राहुल द्रविड़ को लेकर दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, हो सकता है कि वे चीजों में थोड़ा बदलाव करके आगे बढ़ना चाहते हों, मुझे नहीं लगता कि पिछली बार उनकी नीलामी बहुत अच्छी रही थी

rahul dravid

rahul dravid

Ab de villers on rahul dravid exit: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया. राजस्थान रॉयल्स ने द्रविड़ के इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें बड़े पद का ऑफर दिया गया था, मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया. अब साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा दावा किया है.

AB de Villiers
AB de Villiers

राहुल द्रविड़ को हटाया गया: डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने दावा किया कि जब राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी की तरफ से दिए गए बड़े पद के ऑफर को ठुकरा दिया, जिसके बाद उन्हें हेड कोच के पोजिशन से भी हटा दिया गया होगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में जब उनसे इस बारे में बातचीत होगी तो सच जरूर बाहर आएगा. राहुल एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं और उनकी कमी टीम को खलेगी.

Rajasthan royals
Rajasthan royals

RR के पास आने वाले सीजन के लिए कुछ अलग विचार हों: डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने दूसरी भूमिका ठुकरा दी थी, इसलिए उन्हें बाहर निकाल दिया गया, जो कभी भी आदर्श नहीं है, हो सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के पास आने वाले सीजन के लिए कुछ अलग विचार हों.

RR
RR


पिछले सीजन टीम के लिए नीलामी बहुत अच्छी रही थी: डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने कहा कि हो सकता है कि वे चीजों में थोड़ा बदलाव करके आगे बढ़ना चाहते हों, मुझे नहीं लगता कि पिछली बार उनकी नीलामी बहुत अच्छी रही थी, क्योंकि उन्होंने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को जाने दिया, जिसमें जोस बटलर जैसे खिलाड़ी का नाम शामिल है. आप एक या दो को जाने दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने उन्होंने अपनी टीम के एक बड़े हिस्से को एक साथ जाने दिया.एक साथ कई खिलाड़ियों के जाने से टीम का संतुलन बिगड़ा.

CSK-RR-suryavanshi-Jaiswal
CSK-RR-suryavanshi-Jaiswal

राजस्थान रॉयल्स के लिए निराशाजनक रहा था आईपीएल 2025

आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स ने निराश किया था. राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से सिर्फ चार मुकाबले जीते और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही.

Rahul Dravid on Rift with Sanju Samson
Rahul Dravid on Rift with Sanju Samson

एक साल के अंदर राहुल द्रविड़ ने छोड़ा पद

राहुल द्रविड़ सितंबर 2024 में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनाए गए थे और एक साल के अंदर ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स का नाता काफी पुराना है. वह दो सीजन टीम के कप्तान भी रहे हैं, इसके अलावा वह दो सीजन टीम के साथ मेंटर के रूप में भी जुड़े थे.

Trending This Week