×

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले टॉप-5 बैटर्स, स्वास्तिक समल की एंट्री

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम हैं.

Highest Individual Score in Vijay Hazare Trophy

Highest Individual Score in Vijay Hazare Trophy

Highest Individual Score in Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण का आगाज बुधवार को हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, पहले ही दिन 22 बल्लेबाजों ने शतक लगाए.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की घरेलू क्रिकेट की लिस्ट ए फॉर्मेट में ओड़िशा के स्वास्तिक समल ने दोहरा शतक लगाया. इसके साथ ही वह विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने बल्लेबाजों की टॉप- 5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले टॉप-5 बैटर्स

Swastik Samal
Swastik Samal

05. स्वास्तिक समल

ओडिशा के बल्लेबाज स्वास्तिक समल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 में सौराष्ट्र के खिलाफ 169 गेंद पर 212 रन की पारी खेली.

Sanju Samson
Sanju Samson

04. संजू सैमसन

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. 12 अक्टूबर 2019 को केरल के लिए खेलते हुए उन्होंने गोवा के खिलाफ 129 गेंद पर नाबाद 212 रन की पारी खेली थी.

Ruturaj Gaikwad Century
Ruturaj Gaikwad Century


03. रुतुराज गायकवाड़

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही मेंअपना पहला वनडे शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ सूची में तीसरे स्थान पर हैं. महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने 28 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद 220 रन की पारी खेली थी.

Prithvi Shaw
Prithvi Shaw

02. पृथ्वी साव

विजय हजारे ट्रॉफी की दूसरी बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के नाम है. महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी साव ने 2021 में पुडुचेरी के खिलाफ 152 गेंद पर 227 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Narayan Jagdeeshan
Narayan Jagdeeshan

01. नारायण जगदीसन

विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन के नाम है. जगदीशन ने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद पर 277 रन की पारी खेली थी.

Trending This Week