- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज
Published On Sep 17, 2024, 12:27 PM IST
Last UpdatedSep 17, 2024, 12:27 PM IST
महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्तूबर से हो रही है. इस टूर्नमेंट में भी हमने कई बड़ी और आक्रामक पारियां खेली हैं. एक नजर डालते हैं महिला टी20 वर्ल्ड में सबसे बड़ी पारियां. मैग लैनिंग्स (ऑस्ट्रेलिया)- 126 बनाम आयरलैंड, 2020 मैग लैनिंग्स ने आयरलैंड के खिलाफ 2020 के खिलाफ 126 रन की पारी...
मैग लैनिंग्स (ऑस्ट्रेलिया)- 126 बनाम आयरलैंड, 2020
मैग लैनिंग्स ने आयरलैंड के खिलाफ 2020 के खिलाफ 126 रन की पारी खेली थी. यह इस टूर्नमेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. लैनिंग्स की पारी में आक्रामकता और प्लेसमेंट का भरपूर नजारा था. उनकी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया था. इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से यह मैच जीता था.
ड्रेंडा डॉटिन (वेस्टइंडीज)- 112* बनाम साउथ अफ्रीका
वेस्टइंडीज की इस धाकड़ बल्लेबाज ने सिर्फ 45 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली थी. उन्होंने यह स्कोर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मई 2010 को हुए मैच में बनाया था.
हीदर नाइट
इंग्लैंड की इस बल्लेबाज ने 66 गेंद पर 108* रन की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने थाईलैंड के खइलाफ कैनबरा में हुए मैच में यह पारी खेली थी. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाए थे. यह मैच 26 फरवरी 2020 को खेला गया था.
हरमनप्रीत कौर (भारत)- 103 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
हरमनप्रीत कौर ने 2018 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी. यह इस टूर्नमेंट में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अपने लंबे-लंबे शॉट्स के लिए मशहूर हरमनप्रीत ने इस पारी में अपना पूरा दमखम दिखाया था.
मुबीना अली
पाकिस्तान की मुबीना अली का नाम इस लिस्ट में आगे आता है. मुबीना ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ 68 गेंद पर यह पारी खेली थी. अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए थे.