• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • हारे हुए वनडे मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

हारे हुए वनडे मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 08, 2024, 10:48 AM IST

Published On Sep 08, 2024, 10:48 AM IST

Last UpdatedSep 08, 2024, 10:48 AM IST

टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज के नाम वनडे में हारे हुए मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है.

1 /6

01. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2009 में 175 रन की पारी खेली थी, इस मैच में भारत को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा था.(Image credit- ICC X)

2 /6

02. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में 171 रन की नाबाद पारी खेली थी, इसके बावजूद टीम इंडिया को पांच विकेट से हार मिली थी. (Image credit- ICC X)

3 /6

03. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी हैं. रोहित शर्मा ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 150 रन की पारी खेली थी. इस मैच में भारत को पांच रन से हार मिली थी. (Image credit- ICC X)

4 /6

04. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 146 रन की पारी खेली थी. इस मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया था. (Image credit- ICC X)

5 /6

05. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी मौजूद हैं. सचिन ने साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 26 रन से भारत को हराया था. (Image credit- ICC X)

6 /6

06. शिखर धवन

इस लिस्ट में शिखर धवन का भी नाम है. शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में 143 रन बनाए थे. इस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से चार विकेट से हार मिली थी. (Image credit- ICC X)