- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- इस जोड़ी के नाम है वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड, नंबर-1 चौंका देगा
इस जोड़ी के नाम है वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड, नंबर-1 चौंका देगा
Edited By : Akhilesh Tripathi | Nov 22, 2022, 04:11 PM IST
Published On Nov 22, 2022, 04:11 PM IST
Last UpdatedNov 22, 2022, 04:11 PM IST
वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड 365 रन का है.
1 /5
शाईं होप और जॉन कैंपबेल के नाम वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है. दोनों बल्लेबाजों ने साल 2021 में आयरलैंड के खिलाफ 365 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी.
2 /5
पाकिस्तान के इमाम उल हक और फखर जमान की जोड़ी दूसरे नंबर पर है. दोनों बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 304 रन की साझेदारी की थी.
3 /5
तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के तमीम इकबाल और लिटन दास की जोड़ी है. दोनों बल्लेबाजों ने साल 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 292 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी. तमीम इकबाल ने 128 रन और लिटन दास ने 176 रन बनाए थे.
4 /5
चौथे नंबर पर 286 रन के साथ श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा की जोड़ी है. सनथ जयसूर्या ने 152 रन और उपुल थरंगा ने 109 रन बनाये थे. यह मुकाबला साल 2006 में खेला गया था, जब श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी.
5 /5
पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर और हेड की जोड़ी है, इस जोड़ी ने साल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 284 रन की पार्टनरशिप की थी. उस मैच में डेविड वॉर्नर ने 179 रन और ट्रेविस हेड ने 128 रन बनाए थे.
Next Gallery