• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ODIS में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप, रिजवान- सलमान आगा की हुए एंट्री

ODIS में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप, रिजवान- सलमान आगा की हुए एंट्री

Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 13, 2025, 08:50 AM IST

Published On Feb 13, 2025, 08:50 AM IST

Last UpdatedFeb 13, 2025, 08:50 AM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 122 रन की पारी खेली, वहीं सलमान आगा ने 134 रन बनाए.

1 /5
(Image credit- X)

01. मोहम्मद अजहरुद्दीन- अजय जडेजा

वनडे में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा के नाम है. अजहरुद्दीन और जडेजा की जोड़ी ने साल 1998 में कटक में जिम्बाब्वे के खिलाफ 275 रन की नाबाद पार्टनरशिप की थी.

2 /5
(Image credit- X)

02. मोहम्मद रिजवान- सलमान आगा

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा की जोड़ी ने इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाई हैं. दोनों बल्लेबाजों ने साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कराची में 260 रन की साझेदारी की.

3 /5
(Image credit- X)

03. युवराज सिंह- एमएस धोनी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एक बार फिर भारतीय जोड़ी है. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2017 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 256 रन की पार्टनरशिप की थी.

4 /5
(Image credit- X)

04. फाफ डू प्लेसिस- डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस और डेविड मिलर की जोड़ी लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. दोनों बल्लेबाजों ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में 252 रन की साझेदारी की थी.

5 /5
(Image credit- X)

05. रिकी पोंटिंग- एंड्यू साइमंड्स

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग और एंड्यू साइमंड्स का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. पोटिंग और साइमंड्स ने साल 2006 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में 237 रन की पार्टनरशिप की थी.