• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट की टॉप-5 सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी (मिनिमम 1500 रन), भारतीय पेयर भी लिस्ट में शामिल

टेस्ट की टॉप-5 सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी (मिनिमम 1500 रन), भारतीय पेयर भी लिस्ट में शामिल

Edited By : Saurav Kumar | Oct 04, 2024, 03:20 PM IST

Published On Oct 04, 2024, 03:20 PM IST

Last UpdatedOct 04, 2024, 03:20 PM IST

इस खास लिस्ट में हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास के उन सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी के बारे में बताएंगे जो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते थे.

1 /5

1. गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग (भारत)

भारतीय टीम की हिट बल्लेबाजी जोड़ी वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. सहवाग और गंभीर ने अपने टेस्ट करियर में 5719 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 4.63 की औसत से 4412 रन बनाए.

2 /5

2. हर्षल गिब्स और ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स और ग्रीम स्मिथ का नाम आता है. इन दोनों ने टेस्ट में बतौर सलामी जोड़ी 4566 गेंद में 2983 रन बनाए हैं. इस जोड़ी ने प्रति ओवर 3.92 की औसत से रन बनाए थे.

3 /5

3. तिलकरत्ने दिलशान और परानविताना (श्रीलंका)

श्रीलंका की पूर्व सलामी जोड़ी तिलकरत्ने दिलशान और परानविताना ने टेस्ट में कुल 2310 गेंद खेली. इसमें उन्होंने 3.91 की औसत से 1506 रन बनाए थे.

4 /5

4. क्रिस रोजर्स और डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रोजर्स और डेविड वॉर्नर ने टेस्ट में 3190 गेंद में 2053 रन एक साथ बनाए हैं. इस दौरान उनका प्रति ओवर औसत 3.86 का रहा.

5 /5

5. मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया)

पांचवें नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का नाम है. इस नंबर पर पूर्व दिग्गज सलामी जोड़ी मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर का नाम है. दोनों ने टेस्ट में एक साथ बतौर सलामी जोड़ी 8929 गेंद का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 3.80 की औसत से 5655 रन बनाए थे.