- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 विकेटकीपर बैटर्स, रयान रिकेल्टन की एंट्री
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 विकेटकीपर बैटर्स, रयान रिकेल्टन की एंट्री
Published On Feb 22, 2025, 07:34 AM IST
Last UpdatedFeb 22, 2025, 07:34 AM IST
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया. वह ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं.
01. एंडी फ्लावर
जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. एंडी फ्लावर के नाम चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी (Highest score by a wicketkeeper in champions Trophy) खेलने का रिकॉर्ड है. एंडी फ्लावर ने साल 2002 में भारत के खिलाफ कोलंबों में 145 रन की पारी खेली थी.
02. कुमार संगकारा
श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. कुमार संगकारा ने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 134 रन की नाबाद पारी खेली थी.
03. टॉम लैथम
न्यूजीलैंड के टॉम लैथम बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कराची में साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 118 रन बनाए हैं.
04. तिलकरत्ने दिलशान
श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 106 रन बनाए थे.