- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- WTC 2023-25 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बैटर्स, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय
WTC 2023-25 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बैटर्स, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय
Published On Oct 30, 2024, 03:48 PM IST
Last UpdatedOct 30, 2024, 03:48 PM IST
WTC 2023-25 में बल्ले से सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...
1. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के स्टार युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूका का बल्ला पाकिस्तान के दौरे पर जमकर चला था. ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 317 रन की पारी खेली थी. यह डब्ल्यूटीसी 2023-25 का किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था.
2. जो रूट (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. जो रूट ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 262 रन की पारी खेली थी.
3. रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के स्टार युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माउंट माउंगनई में 240 की पारी खेली थी. यह डब्ल्यूटीसी 2023-25 की तीसरी सबसे बड़ी पारी थी.
4. यशस्वी जायसवाल (भारत)
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 214 रन की पारी खेली थी. वह इस खास लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं.
5. साउद शकील (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के खिलाड़ी साउद शकील ने गाले टेस्ट में 208 रन की शानदार पारी खेली थी. यह डब्ल्यूटीसी 2023-25 की पांचवीं सबसे बड़ी पारी थी.