ODI डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, 47 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
Published On Feb 10, 2025, 03:18 PM IST
Last UpdatedFeb 10, 2025, 03:18 PM IST
ODI में डेब्यू पर बल्लेबाजी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अफ्रीकी खिलाड़ी टॉप पर पहुंच गया है.
1. मैथ्यू ब्रीट्जके (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के लिए आज डेब्यू करने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. ब्रीट्जके ने कीवी टीम के खिलाफ लाहौर के मैदान पर डेब्यू करते हुए 150 रन की पारी खेली. यह वनडे डेब्यू में अब तक की खेली गई सबसे बड़ी पारी है. उन्होंने 47 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर यह खास मुकाम हासिल किया है.
2. डेसमंड हायन्स (वेस्टइंडीज)
ब्रीट्जके से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेन्स पहले स्थान पर काबिज थे. हेन्स ने 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 148 रन की पारी खेली थी. हेन्स अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
3. रहमनुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने आयरलैंड के खिलाफ 21 जनवरी 2021 को धमाकेदार डेब्यू किया था. गुरबाज ने डेब्यू मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रन की पारी खेली थी.
4. कॉलिन इंग्राम (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कॉलिन इंग्राम ने 15 अक्टूबर 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही इंग्राम ने जबरदस्त शुरुआत की थी. उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए 124 रन की पारी खेली थी.
5. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे में ही शतक ठोका था. गुप्टिल ने पहले मुकाबले में 122 रन की शतकीय पारी खेली थी.