• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • चैंपियंस ट्रॉफी में हासिल किए गए सबसे बड़े टारगेट, भारत ने रच दिया इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी में हासिल किए गए सबसे बड़े टारगेट, भारत ने रच दिया इतिहास

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 05, 2025, 11:10 AM IST

Published On Mar 05, 2025, 11:10 AM IST

Last UpdatedMar 05, 2025, 11:10 AM IST

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में 265 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है.

1 /5

कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर जो जीत हासिल की यह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नॉक-आउट में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है. हम देखते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी नॉकआउट मुकाबले में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य कौन से हैं.

2 /5

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में मंगलवार को 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है. इसके साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के वनडे टूर्नमेंट के नॉकआउट मुकाबले में हासिल किया गया सबसे बड़ा टारगेट भी है.

3 /5
chris-canes

न्यूजीलैंड बनाम भारत, नैरोबी

साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के 265 रन के टारगेट को हासिल कर खिताब जीता था. क्रिस केर्न्स ने इस मुकाबले में शतक लगाया.

4 /5

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 265 रन के टारगेट को हासिल किया था. इस मैच में रोहित शर्मा ने सेंचुरी लगाई थी. और भारत ने इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी.

5 /5

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड ने साल 2004 की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के दिए 260 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था.