- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IPL में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीमें, सनराइजर्स हैदराबाद लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीमें, सनराइजर्स हैदराबाद लिस्ट में शामिल
Published On Apr 13, 2025, 03:20 PM IST
Last UpdatedApr 13, 2025, 03:20 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों पर 141 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे SRH ने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया और पंजाब किंग्स पर आठ विकेट से जीत दर्ज की.
01. पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड है. पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन गार्डन्स, कोलकाता में 262 रन का स्कोर चेज किया था.
02. सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद में 246 रन का टारगेट चेज किया है.
03. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में शारजाह में पंजाब किंग्स के खिलाफ 224 रन का लक्ष्य हासिल किया था.
04. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी मौजूद है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन गार्डन्स में 224 रन का टारगेट हासिल किया था.
05. मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 में दिल्ली में 219 रन का लक्ष्य हासिल किया था.