- Home
- Photos
- टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पारी से हारने वाली टीम का सर्वोच्च स्कोर, 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पारी से हारने वाली टीम का सर्वोच्च स्कोर, 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Published On Oct 12, 2024, 02:05 PM IST
Last UpdatedOct 12, 2024, 02:05 PM IST
मुल्तान में मिली हार के साथ पाकिस्तान की टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के लंबे इतिहास में पाकिस्तान की टीम ने पहली बार ऐसा कारनामा किया है.
01. पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में टॉप पर है. पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 556 रन बनाए, पाकिस्तान को इस मैच में पारी और 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था. (Image credit- Pakistan Cricket X)
02. आयरलैंड
इस लिस्ट में आयरलैंड की टीम दूसरे नंबर पर हैं. आयरलैंड की टीम ने साल 2023 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहली पारी में 492 रन बनाए थे. आयरलैंड की टीम को इस मैच में पारी और 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. (Image credit- X)
03. इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ चेन्नई में 2016 में 477 रन बनाए थे. इंग्लैंड को इस मैच में पारी और 75 रन से हार मिली थी. (Image credit- England cricket X)
04. वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2011 में कोलकाता में भारत के खिलाफ पहली पारी में 463 रन बनाए थे. इस मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था. (Image credit- X)
05. भारत
भारतीय टीम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 में सेंचुरियन में पहली पारी में 459 रन बनाए थे. भारतीय टीम को इस मैच में पारी और 25 रन से हार मिली थी. (Image credit- X)