T20 फॉर्मेट में बने सबसे बड़े स्कोर, बड़ौदा ने कर दिया करिश्मा

Edited By : Saurav Kumar | Dec 05, 2024, 03:31 PM IST

Published On Dec 05, 2024, 03:31 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2024, 03:31 PM IST

टी20 फॉर्मेट में टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़ा स्कोर....

1 /5

1. बड़ौदा

भारत में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की टीम ने कमाल कर दिया है. बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 349 रन ठोक दिए. यह टी20 फॉर्मेट का किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. बडौदा की ओर से भानु पानिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर 5 चौके और 15 छ्क्के की मदद से 134 रन बनाए.

2 /5

जिम्बाब्वे

दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे का नाम है. जिम्बाब्वे की टीम ने गामिबिया के खिलाफ 20 ओवर में 344 रन बना दिए थे. जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड की बड़ौदा की टीम ने ध्वस्त किया है.

3 /5

3. नेपाल

नेपाल ने एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ साल 2023 में 20 ओवर में 314 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया था. नेपाल इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है.

4 /5

4. भारत

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में इसी साल टी20 मुकाबले में 20 ओवर में 297 रन ठोके थे. इस मैच में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी.

5 /5

5. सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2024 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की थी. इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 287 रन ठोक दिए थे.