×

T20 World Cup Final: जीत के लिए टीम इंडिया ने अपनाए ये उपाय, Final से पहले तीन चाल से मिलेगा खिताब?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत के लिए इस स्टेडियम को लेकर अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है. लेकिन टीम की कोशिश पुराने इतिहास को भुलाकर नया इतिहास रचने की है. भारतीय टीम प्रबंधन इसके लिए खेल के इतर भी...

Team India win

Team India won by 7 wickets

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत के लिए इस स्टेडियम को लेकर अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है. लेकिन टीम की कोशिश पुराने इतिहास को भुलाकर नया इतिहास रचने की है. भारतीय टीम प्रबंधन इसके लिए खेल के इतर भी कई काम किए जा रहे हैं. इन्हें कहने वाले अंधविश्वास कहें या कोई टोटका. या फिर पॉजीटिव रहने का तरीका. भारतीय टीम इसे लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है. वह हर तरह से सभी पहलुओं को दुरुस्त रखना चाहती है. देखते हैं कि मैच से पहले भारत ने प्रैक्टिस के इतर और क्या-क्या किया है.

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अगर भारत आज का मुकाबला जीत जाता है तो इतिहास रच देगा. आज से पहले किसी भी टीम ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. और तो और अपने घर पर भी किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. और तो और भारत पहली टीम बन जाएगा जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीता हो. भारत के पास ये तीनों काम करने का मौका होगा. हालांकि फाइनल में पहुंचकर सूर्या की टीम ने एक इतिहास तो रच ही दिया है. कोई भी डिफेंडिंग चैंपियन इससे पहले फाइनल में नहीं पहुंची थी. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था. 2007 के बाद भारत ने पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया था.

भारत ने लिया है भगवान का आशीर्वाद

भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के एक खास सदस्य ने आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच में जीत के लिए हर स्थल पर भगवान का आशीर्वाद लिया, जहां टीम खेली है. भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाए इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इतना ही नहीं कि सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने चंद्र ग्रहण के ‘बुरे असर’ से बचने के लिए मुंबई में अपना ट्रेनिंग सत्र 45 मिनट देर से शुरू किया.


टीम ने बदला होटल

बीसीसीआई ने अहमदाबाद में फाइनल से पहले टीम का होटल बदल दिया है. हालांकि कोई भी इसके बारे खुलकर नहीं बताएगा. लेकिन इसका जिक्र करना सही होगा कि अहमदाबाद में पहले वाले होटल में टीम जब यहां रूकी थी तो वह दो बड़े मैच (2023 वनडे विश्व फाइनल और इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ) हार गई थी. इसके बाद भारत उस होटल में नहीं ठहर रहा है.

क्या पिच में भी होगा बदलाव

दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका से काली मिट्टी की पिच पर हारने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन फाइनल के लिए लाल मिट्टी वाली पिच चुन सकता है. मोटेरा स्टेडियम में तीनों लाल, काली तथा लाल और काले रंग का मिश्रण वाली पिच है. वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ लाल मिट्टी वाली पिच हैं और भारत की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए शायद उन्हें लाल मिट्टी वाली पिच चुननी पड़े. ट्रैक अभी तय नहीं किया गया है. यह इससे साफ था कि ब्रॉडकास्टर ने अभी तक किसी भी सतह पर स्टंप कैमरा नहीं लगाया है. एक खास पिच को स्थानीय क्यूरेटर ने ध्यान से देखा था और बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमांग अमीन भी इसे देख रहे थे. बाद में सिर्फ वही पिच ढकी हुई थी जबकि आसपास के चार ट्रैक भी बंद कर दिए गए थे.

ड्रेसिंग रूम भी बदलने की खबर

एक खबर ये भी है कि टीम इंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने नियमित ‘होम’ ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल नहीं करेगी. इसके बजाय भारतीय टीम ‘विजिटिंग’ (विपक्षी टीम) ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल कर सकती है. इस बदलाव से भी ‘पॉजीटिव’ रहने का ऐंगल तलाशा जा सकता है. माना जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम बदलकर टीम मैनेजमेंट एक मनोवैज्ञानिक संदेश देना चाहता है कि खिलाड़ी एक नई शक्ति के रूप में उतर रहे हैं, जहां पिछला रिकॉर्ड कोई मायने नहीं रखता.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के कुल रिकॉर्ड की बात करें तो यह कमाल का है. भारत ने यहां 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और इसमें से सात में जीत हासिल की. 3 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यहां दो मैच खेले. एक जीता और एक हारा. भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ जिसमें 17 रनों से जीत हासिल की थी और दूसरा साउथ अफ्रीका के खिलाफ, जिसमें भारत को 76 रनों से करारी हार मिली. भारतीय टीम ने 2023 से अभी तक आईसीसी के वाइट बॉल टूर्नामेंट में 30 मैच खेले हैं और उनमें से सिर्फ दो में हारा है. संयोग से वे दोनों मैच इसी मैदान पर खेले गए हैं.

Trending This Week