- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ऑस्ट्रेलिया से हार ने बढ़ाई टेंशन, कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, जानें समीकरण
ऑस्ट्रेलिया से हार ने बढ़ाई टेंशन, कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, जानें समीकरण
Published On Oct 13, 2025, 04:35 PM IST
Last UpdatedOct 13, 2025, 04:35 PM IST
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लगातार दूसरी हार मिली. ऑस्ट्रेलिया से पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली थी.
टीम इंडिया को मिली लगातार दूसरी हार
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. भारत को पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने हराया, उसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों भी हार मिली.
टीम इंडिया को हुआ नुकसान
वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए जीत-हार के अलावा नेट रन रेट (NRR) भी अहम फैक्टर होता है. ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से भारत ने न सिर्फ दो अंक गंवाए बल्कि उनका NRR भी प्रभावित हुआ होगा.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से प्वॉइंट्स टेबल में नीचे है भारत
फिलहाल भारत के पास चार मैच में चार पॉइंट ही है जबकि उसका नेट रन रेट +0.682 है. ऑस्ट्रेलिया चार मैच में सात पॉइंट और +1.353 के साथ टॉप पर है. इंग्लैंड तीन मैच में छह अंक और +1.864 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है.
एक मैच जीतने पर बाहर हो जाएगी टीम इंडिया
भारतीय टीम के तीन मुकाबले शेष हैं, अगर टीम इंडिया तीन में सिर्फ एक मैच जीतती है तो टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी और न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान हो जाएगा.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया ?
भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से है, अगर टीम इंडिया दोनों टीमों को हरा देती है तो टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत रहेगी. अगर भारत को इंग्लैंड से हार मिलती है, तो फिर उसे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराना जरूरी होगा. 8 अंक हासिल करने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल सकता है. अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार जाती है और इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान, इंग्लैंड या श्रीलंका में से कोई एक टीम हरा दे.