×

अपने पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए थे कितने रन, यकीन नहीं कर पाएंगे

आईपीएल में वैभव ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 229.44 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं.

Vaibhav Sooryavashi

Vaibhav Sooryavashi

Vaibhav Suryavanshi first match score: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन जारी है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 266.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. पिछले सीजन आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के लिए काल साबित हुए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों पर छक्के लगाए हैं.

Vaibhav Sooryavashi runs
Vaibhav Sooryavashi runs

आईपीएल 2026 में जारी है धमाका

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में चार मैच में 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में 26 बॉल में 78 रन की पारी खेली थी. इस पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 300 का था.

Vaibhav Sooryavashi Bihar
Vaibhav Sooryavashi Bihar

आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने सिर्फ 35 बॉल में सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह कारनामा किया था, उनकी इस पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. वैभव ने यूसुफ पठान (37 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा था. आईपीएल में वैभव ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 229.44 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में एक शतक और तीन अर्धशतक है.

Vaibhav Sooryavashi Rajasthan Royals
Vaibhav Sooryavashi Rajasthan Royals


12 साल 284 दिन की उम्र में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ने महज 12 साल 284 दिन की उम्र में फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना पहला मैच जनवरी 2024 में बिहार की तरफ से मुंबई के खिलाफ खेला. वह अब तक आठ फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 207 रन बनाए हैं.

Vaibhav Sooryavashi IPL
Vaibhav Sooryavashi IPL

पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके थे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में मुंबई के खिलाफ उतरे थे. मुंबई की टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला दोनों ही इनिंग में खामोश रहा.

Vaibhav Sooryavashi rr
Vaibhav Sooryavashi rr

वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में बनाए थे कितने रन

बिहार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे थे. पहली पारी में उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 19 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने निराश किया. वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी पारी में 37 गेंद खेलते हुए महज 12 रन बनाए. बिहार की टीम को इस मैच में मुंबई के हाथों पारी और 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

Trending This Week