×

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से की कितनी कमाई, यहां जानें पूरी डिटेल्स

रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की.

Ashwin Income

Ashwin Income

Ravichandran Ashwin Earning from IPL: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की. हालांकि उन्होंने आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद अन्य लीग में खेलने के संकेत दिए हैं.

Ashwin Bowling
Ashwin Bowling

अश्विन ने पांच टीमों के लिए खेला, चटकाए 187 विकेट

अश्विन ने आईपीएल की पांच टीमों के लिए खेला और 187 विकेट हासिल किए. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला. 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल की शुरुआत करने वाले अश्विन ने आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मैच भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला. उन्होंने आईपीएल डेब्यू साल 2009 में किया था.

Ashwin Csk
Ashwin Csk

डेब्यू सीजन में मिले थे 12 लाख रुपए

अश्विन को आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा था, उन्हें डेब्यू सीजन में 12 साल रुपए में खरीदा गया था. वह इसके बाद लगातार 2015 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले.

Ashwin Chennai Super kings
Ashwin Chennai Super kings


2011 में कमाई में हुई बढ़ोतरी

2011 में अश्विन की आईपीएल सैलरी में बढ़ोतरी हुई, अश्विन को चेन्नई सुपरकिंग्स से 3.91 करोड़ रुपए मिले. 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अश्विन की सैलरी में बढ़ोतरी की और अश्विन को 7.50 करोड़ रुपए मिले. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 7.60 करोड़ मिले. वह तीन सीजन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे, जहां उन्हें पांच करोड़ रुपए मिले.

Ashwin
Ashwin

चेन्नई सुपरकिंग्स में मोटी रकम के साथ वापसी

साल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 10 साल बाद अश्विन की फिर से वापसी हुई. अश्विन को मोटी रकम मिली. चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 9.75 करोड़ में खरीदा.

Ravichandran Ashwin Chennai Super Kings
Ravichandran Ashwin Chennai Super Kings

आईपीएल से अश्विन ने कमाए कितने रुपए ?

अश्विन ने आईपीएल के 17 साल में पांच टीमों का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें आठ सीजन वह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ रहे. उन्होंने इन 17 सालों में आईपीएल से सिर्फ 97.24 करोड़ रुपए कमाए.

Trending This Week