IPL 2025: रोहित की कैसे हुई फॉर्म में वापसी? MI के कोच ने खोला बड़ा राज

Edited By : Saurav Kumar | Apr 21, 2025, 05:59 PM IST

Published On Apr 21, 2025, 05:59 PM IST

Last UpdatedApr 21, 2025, 05:59 PM IST

रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने फॉर्म में वापस लौट चुके हैं. उनके फॉर्म में वापस लौटने को लेकर कोच जयवर्धने ने बड़ी बात कही है.

1 /1

इस मैच से पहले रोहित शर्मा का फॉर्म आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा था. बल्ले से उनको ज्यादातर निराशा ही हाथ लगी थी. हालांकि सीएसके के खिलाफ रोहित अलग अंदाज में खेलते दिखे थे. रोहित के फॉर्म में वापसी के पीछे एक बड़ा कारण मुंबई इंडियंस का लगातार प्रोत्साहन देना रहा.

चेन्नई के खिलाफ उनके फॉर्म में वापसी के बाद रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने ने बड़ी बात कही है. जयवर्धने ने बताया कि कैसे रोहित की फॉर्म में वापसी हुई.

जयवर्धने ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब वह इस तरह से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो हम सभी जानते हैं कि वह पल भर में मैच का पासा पलट सकते हैं. इससे लय बन जाती है जिसका असर बाद के बल्लेबाजों पर भी पड़ता है. इसलिए मैं उनके इस तरह के रवैए से बहुत खुश हूं.’ ’

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित ने कभी अपना रवैया नहीं बदला. पहले मैच से ही उनके इरादे स्पष्ट थे भले ही वह असफल हो रहे थे. इसलिए यह हमारे लिए अच्छा है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार खेलने की कोशिश कर रहे थे और वह ऐसा करना चाहते थे. हमने ऐसा करने के लिए केवल उन्हें प्रोत्साहित किया.’’

मुंबई का खेमा अब यही चाहेगा कि रोहित शर्मा का बल्ला इसी तरह पूरे आईपीएल में चलते रहे. रोहित का बल्ला ऐसे ही चला तो मुंबई की टीम छठी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है.