×

अगर चीफ सेलेक्टर, कप्तान और कोच... मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी पर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी को 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की.

Mohammad Shami India

Mohammad Shami India

Mohammad Shami on Comeback: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में अनदेखी हुई है. भारत का यह तेज गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारतीय टीम से बाहर है. शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए रणजी खेलते नजर आएंगे. भारतीय टीम में हो रही अनदेखी पर शमी ने चुप्पी तोड़ी है. शमी ने फरवरी 2025 से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय और जून 2023 से कोई टेस्ट नहीं खेला है

Mohammad Shami bowling
Mohammad Shami bowling

‘मेरा चयन होगा या नहीं, यह मेरे हाथ में नहीं है’

मोहम्मद शमी ने कहा, मेरा चयन होगा या नहीं, यह मेरे हाथ में नहीं है, चयन का फैसला चयन समिति, कप्तान और कोच की तरफ से लिया जाता है, अगर वे चयन करना चाहते हैं या अधिक समय देना चाहते हैं, तो यह उनके हाथ में है, लेकिन मैं तैयार हूं.

Mohammad Shami
Mohammad Shami

चीफ सेलेक्टर से अलग है शमी की राय

मोहम्मद शमी का यह बयान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के उस बयान के विपरीत है, जिसमें उन्होंने भारत की सीमित ओवरों की टीम में इस अनुभवी तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति पर कहा था, अगरकर ने शमी के बारे में कोई नई जानकारी नहीं होने की बात कही थी.

Mohammad Shami on comeback
Mohammad Shami on comeback


अजीत अगरकर ने कहा था, उन्हें कुछ क्रिकेट खेलना होगा

अगरकर ने कहा था कि मेरे पास कोई अपडेट नहीं है, मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले 2-3 सालों में ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, मुझे लगता है कि उन्होंने बंगाल के लिए एक मैच और दलीप ट्रॉफी के लिए एक मैच खेला है, हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कुछ क्रिकेट खेलना होगा.

Mohammad Shami on team selection
Mohammad Shami on team selection

‘मैं अच्छी लय में हैं और शारीरिक रूप से तैयार हूं’

अपनी मैच फिटनेस के बारे में चिंताओं का जिक्र करते हुए शमी ने कहा कि उनकe हालिया घरेलू मैच, जिसमें दलीप ट्रॉफी में 35 ओवर गेंदबाजी भी शामिल है, यह साबित करते हैं कि वह अच्छी लय में हैं और शारीरिक रूप से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मेरा अभ्यास अच्छा चल रहा है, मेरी फिटनेस भी अच्छी चल रही है, मैं और बेहतर करने की कोशिश करूंगा क्योंकि जितना ज़्यादा समय आप मैदान से दूर बिताएंगे, आपको उतना ही ज़्यादा प्रेरित रहने की ज़रूरत होगी, आपको और ज़्यादा मेहनत करनी होगी.

Shami
Shami

बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम में चुने गए शमी

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी के लिए एक सकारात्मक संकेत यह है कि शमी को 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की. बंगाल की टीम का नेतृत्व अनुभवी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे. बंगाल की टीम में शमी के अलावा आकाश दीप को भी जगह दी गई है.

Trending This Week