- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Asia Cup 2025: सूर्या की सजा के खिलाफ बीसीसीआई ने की अपील, आईसीसी ने लगाया है भारी जुर्माना
Asia Cup 2025: सूर्या की सजा के खिलाफ बीसीसीआई ने की अपील, आईसीसी ने लगाया है भारी जुर्माना
Published On Sep 27, 2025, 08:39 AM IST
Last UpdatedSep 27, 2025, 08:39 AM IST
सूत्र के अनुसार, आईसीसी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए टूर्नामेंट खत्म होने तक कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं करेगी. यह विज्ञप्ति सोमवार को आ सकती है
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी जारी करेगी प्रेस विज्ञप्ति
आईसीसी को सजा के बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी करनी थी लेकिन बाद में तय किया गया कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ऐसा किया जायेगा, समझा जाता है कि बीसीसीआई रिचर्डसन की इस राय से सहमत नहीं है कि सूर्यकुमार ने आतंकवादी हमले के पीड़ितों और अपने देश की सेना के प्रति एकजुटता दिखाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है.
बीसीसीआई को कप्तान के लिये फटकार भी स्वीकार नहीं !
जानकार सूत्र ने कहा, अगर भारतीय सेना के लिये खड़े होने वाले अपने कप्तान को बीसीसीआई सजा से बचा नहीं पाती तो इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा बीसीसीआई को कप्तान के लिये फटकार भी स्वीकार नहीं करनी चाहिये क्योंकि इसके भी मायने होंगे कि सूर्यकुमार दोषी हैं.
सूर्या ने सेना को समर्पित किया था जीत
पाकिस्तान ने सूर्यकुमार के खिलाफ शिकायत की थी जिन्होंने 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पर मिली जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था, बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोप से इनकार किया और उनसे कहा गया कि टूर्नामेंट के शेष भाग में वे ऐसा कोई बयान न दें जिसे राजनीतिक माना जाए.
हारिस रऊफ को सजा, फरहान को चेतावनी
दूसरी ओर रऊफ को भड़काऊ हरकतों के लिये सजा दी गई जिन्होंने भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया और विमान गिरने के इशारे किये, रऊफ ने कहा कि उनकी इस हरकत में कुछ राजनीतिक नहीं थी हालांकि मैच रैफरी ने उन्हें अपमानजनक और आक्रामक माना, वहीं फरहान को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी नहीं माना गया. फरहान ने कहा कि रविवार के मैच में अर्धशतक बनाने के बाद उन्होंने बंदूक चलाने के अंदाज में जो जश्न मनाया, वह उनकी पख्तून जनजाति में जश्न मनाने का पारंपरिक तरीका है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुनवाई रिचर्डसन ने उनके टीम होटल में की, रऊफ और फरहान उनके सामने पेश हुए लेकिन जवाब लिखित में दिये थे, उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा थे.
नो हैंडशेक को लेकर मचा था विवाद
दोनों टीमों के बीच तनाव तब से चरम पर है जब भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और खेल के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के हाथ नहीं मिलाने के लिये मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को कसूरवार ठहराकर उन्हें हटाने की मांग की थी, उसने पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाने पर एशिया कप के बहिष्कार की भी धमकी दी थी लेकिन आईसीसी ने उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया था