Team India won by 96 runs and claim their third T20 World Cup title
ICC Team of the Tournament: आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है. रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है. भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव इस लिस्ट से बाहर हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है. टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट…
Sanju Samson
01. संजू सैमसन
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाकर टीम में शामिल भारतीय चौकड़ी का नेतृत्व किया. सैमसन को टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी, लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसे मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल किया. सैमसन ने इसके बाद रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेली, जो पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है.
Ishan Kishan
02. ईशान किशन
ईशान किशन टूर्नामेंट में 317 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने 193.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के शीर्ष क्रम को मजबूत किया. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए 77 रन बनाए, उन्होंने सुपर आठ चरण से तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
Hardik-Pandya
03. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. भारतीय ऑलराउंडर को बल्ले और गेंद दोनों से उनके योगदान के लिए टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने बल्ले से दो अर्धशतक बनाए, जिनमें नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन की पारी भी शामिल है, उन्होंने इसके अलावा नौ विकेट भी हासिल किए.
Jasprit Bumrah
04. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें फाइनल में उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. बुमराह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने आठ मैचों में 14 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 15 रन देकर चार विकेट लिए और पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी 6.21 रही.
ICC Team of the tournament
आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.