• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में आईसीसी, लेकिन भारत...

टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में आईसीसी, लेकिन भारत...

Edited By : Bharat Malhotra | Jun 17, 2025, 02:27 PM IST

Published On Jun 17, 2025, 02:27 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2025, 02:27 PM IST

लंदन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2027-29 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार है. आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र में इस बदलाव को मंजूरी देने को तैयार है. भारत तो पांच ही दिन का टेस्ट मैच खेलेगा खबर है कि छोटी टीमों के लिए आईसीसी टेस्ट...

1 /7
(Image credit- BCCI X)

भारत तो पांच ही दिन का टेस्ट मैच खेलेगा

खबर है कि छोटी टीमों के लिए आईसीसी टेस्ट मैच के दिन घटा सकता है. लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तब भी परंपरागत रूप से चले आ रहे पांच दिवसीय मैच खेल सकते हैं. यहां एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

2 /7

छोटी टीमें खेल पाएंगी ज्यादा टेस्ट मैच

मैचों की संख्या एक दिन कम करने का कदम एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा और इससे छोटे देशों को अधिक टेस्ट और लंबी अवधि की श्रृंखलाएं खेलने में मदद मिलेगी.

3 /7
(Image credit- X)

ICC अध्यक्ष हैं तैयार

‘द गार्डियन’ समाचार पत्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान चर्चा में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 2027-29 के डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए चार दिवसीय टेस्ट के लिए अपना समर्थन दिया था.’

4 /7
Image Credit: BCCI X

यहां तो पांच दिन के ही होंगे टेस्ट मैच

इसमें कहा गया है, ‘इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत को तब भी एशेज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए पांच दिन के मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की अनुमति होगी. एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी की शुरुआत शुक्रवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के साथ होगी.’

5 /7

इंग्लैंड खेल चुका है चार दिन का टेस्ट मैच

आईसीसी ने पहली बार 2017 में द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी दी थी. इंग्लैंड ने 2019 और 2023 में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट के बाद पिछले महीने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला था.

6 /7

एक दिन में होंगे 98 ओवर

रिपोर्ट के अनुसार, ‘कई छोटे देश समय और लागत के कारण टेस्ट मैचों की मेजबानी करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, लेकिन चार दिवसीय टेस्ट मैच शुरू होने से तीन टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज तीन सप्ताह से भी कम समय में खेली जा सकेगी.’ इसमें कहा गया है, ‘समय को बर्बाद करने से बचने के लिए चार दिवसीय टेस्ट मैचों में खेल के समय को 90 ओवर प्रतिदिन से बढ़ाकर न्यूनतम 98 ओवर कर दिया गया है.’

7 /7

WTC में क्या होगा?

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में विश्व चैंपियन बनने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के नीरस कार्यक्रम ने इस मुद्दे को और उजागर किया और इसके बाद बदलाव की जरूरत महसूस की गई.’ हालांकि 2025-27 की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पांच दिवसीय मैचों के मौजूदा फॉर्मेट के तहत ही खेली जाएगी.