×

मैं तैयार हूं, अगर आरसीबी की टीम चाहती है... एबी डिविलियर्स ने बताई दिल की बात

साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 184 आईपीएल मैच खेले हैं और 151.68 के स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाए हैं, जिसमें 40 अर्धशतक और तीन शतक शामिल है.

AB De Villiers on RCB

AB De Villiers on RCB

AB De Villiers on future Plan with RCB: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक अलग भूमिका में वापसी के संकेत दिए हैं. उन्होंने भविष्य में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ कोचिंग या मेंटरिंग की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की है.

AB De Villiers
AB De Villiers

लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रहे हैं डिविलियर्स

डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर का अधिकांश समय आरसीबी के साथ बिताया है, इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और 2011 में आरसीबी में शामिल होने से पहले तीन सीजन तक उनके लिए खेला.

AB De Villiers Virat Kohli
AB De Villiers Virat Kohli

‘उनके पास कोई भूमिका है, तो वह इसके लिए तैयार हैं’

2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स ने कहा कि लीग के लिए पूर्णकालिक पेशेवर प्रतिबद्धता की संभावना नहीं है, लेकिन, आरसीबी के साथ उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है और अगर बेंगलुरु स्थित फ्रैंचाइज़ी को लगता है कि टीम के साथ जुड़ने के लिए उनके पास कोई भूमिका है, तो वह इसके लिए तैयार हैं.

AB de Villiers
AB de Villiers


मेरा दिल आरसीबी के साथ है और हमेशा रहेगा: डिविलियर्स

डिविलियर्स ने आईएएनएस से कहा, हो सकता है कि मैं भविष्य में किसी और भूमिका में आईपीएल से फिर जुड़ जाऊं, लेकिन पेशेवर रूप से पूरे सीज़न के लिए प्रतिबद्ध होना वाकई मुश्किल है, और मेरा मानना ​​है कि अब वो दिन बीत चुके हैं, लेकिन, आप कभी ना नहीं कह सकते, मेरा दिल आरसीबी के साथ है और हमेशा रहेगा, इसलिए, अगर फ्रैंचाइज़ी को लगता है कि मेरे लिए कोई भूमिका (कोच या मेंटर के रूप में) है, जब मेरा समय सही और तैयार होगा, तो वह निश्चित रूप से आरसीबी होगी.

AB De Villiers RCB
AB De Villiers RCB

आरसीबी के लिए बनाए हैं 4522 रन

आरसीबी के इस पूर्व दिग्गज ने आरसीबी के लिए खेले 157 मैचों में 4,522 रन बनाए, उनका 41.10 का औसत और 158.33 का ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट शब्दों से परे था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए. दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी के नाम आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है, जब उन्होंने 2016 सीज़न में अब बंद हो चुकी गुजरात लायंस के खिलाफ़ भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की विशाल साझेदारी की थी, इस साझेदारी में उन्होंने 687 रन बनाए थे और रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे थे.

AB De Villiers on rcb coach role
AB De Villiers on rcb coach role

आरसीबी हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल हैं डिविलियर्स

आरसीबी के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दो फ्रैंचाइज़ियों के लिए 184 आईपीएल मैच खेले हैं और 151.68 के स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाए हैं, जिसमें 40 अर्धशतक और तीन शतक शामिल हैं. 2022 में, डिविलियर्स को क्रिस गेल के साथ आरसीबी हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया था.

Trending This Week