IND VS ENG 4th test India Playing XI: भारत और इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में आमने-सामने है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं.
Karun Nair
करुण नायर की जगह साईं सुदर्शन को मौका
मैनचेस्टर टेस्ट में करुण नायर को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. तीन मैच की छह पारी में करुण नायर के बल्ले से सिर्फ 131 रन बने, लगातार फ्लॉप शो के बाद करुण नायर को बाहर का रास्ता दिखाया गया. करुण नायर के लिए अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी मुश्किल होने वाली है. नायर की जगह युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को मौका दिया गया है, सुदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.
Shardul Thakur bowling
नितीश रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर प्लेइंग-11 में शामिल
शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा थे, मगर वह वहां ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे, जिसके बाद वह दूसरे और तीसरे टेस्ट से वह बाहर हो गए और नितीश रेड्डी ने उनकी जगह ली. नितीश रेड्डी के चोटिल होकर पूरे सीरीज से बाहर होने के बाद एक बार फिर टीम मैनजमेंट ने शार्दुल पर भरोसा जताया है.
Anshul Kamboj Bowling
अंशुल कम्बोज का डेब्यू, आकाशदीप की जगह लेंगे
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के लिए अंशुल कम्बोज ने डेब्यू किया. आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग-11 में जगह दी गई है. वह रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेलते हैं. वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. 24 साल के अंशुल कम्बोज दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.