- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IND VS ENG: ओवल में कैसा है पिच और मौसम का हाल ? भारत की प्लेइंग-11 में दिखेगा बदलाव
IND VS ENG: ओवल में कैसा है पिच और मौसम का हाल ? भारत की प्लेइंग-11 में दिखेगा बदलाव
Published On Jul 30, 2025, 06:13 PM IST
Last UpdatedJul 30, 2025, 06:13 PM IST
भारतीय टीम के पास ओवल टेस्ट को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर करने का मौका है. भारत का पलड़ा इसलिए भी भारी है, क्योंकि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर इस मैच का हिस्सा नहीं हैं.
ओवल में कैसी होगी पिच ?
ओवल की पिच शुरूआती दिनों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद स्विंग करती है और तेज गेंदबाजों को उछाल मिलता है. दूसरे और तीसरे दिन विकेट थोड़ा सपाट हो जाता है, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होती है. आखिरी दो दिन पिच टूटने लगती है, जिससे स्पिनर्स मैच में हावी हो सकते हैं. इस मैदान में इंग्लैंड ने 1934 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 903 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया था. वहीं भारतीय टीम का बेस्ट स्कोर इस मैदान पर टेस्ट में 664 रन है, जो उन्होंने 2007 में बनाया था.
कैसा है मौसम का हाल ?
ओवल टेस्ट में भी बारिश का खतरा है. खेल के के पहले दिन (31 जुलाई) और 5वें दिन (04 अगस्त) को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक 31 जुलाई को ओवल में 90 प्रतिशत और चार अगस्त को 63 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है.
ओवल में किसका पलड़ा भारी?
ओवल के इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 14 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें पांच बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है. दो बार भारत ने भी जीत दर्ज की है, जबकि सात मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. 2021 में भारत ने इंग्लैंड को इसी मैदान पर 157 रन से हराया था.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग