×

IND vs NZ: अपने ही बनाए चक्रव्यूह में कैसे फंसी टीम इंडिया? ये रहे हार के 5 बड़े विलेन

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में 113 रन से हराया. यहां जानिए भारत के हार के 5 बड़े विलेन कौन रहे.

Kohli batting against New Zealand

Virat Kohli (Image Credit: X)

5 Villains of Indian Team Defeat: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के घमंड को तोड़ते हुए टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया है. पिछले 12 साल से अपने घर में अपराजय रही टीम इंडिया के विजय एक्सप्रेस को कीवी टीम ने रोक दिया है. पुणे टेस्ट में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त भारत पर बना ली. हम आपको भारत के हार के 5 विलेन के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से अपने बनाए चक्रव्यूह में टीम इंडिया फंस गई.

1. रोहित का बुरा हाल

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पुणे टेस्ट में बुरी तरह फेल रहा. रोहित पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बना सके. रोहित शर्मा का फ्लॉप होने से भारत पर काफी दवाब पड़ा और टीम इंडिया इस दवाब को संभाल नहीं पाई.

2. विराट कोहली भी मैच में रहे खामोश

रोहित के बाद भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें विराट कोहली से थी. मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज माने जाने वाले विराट इस मैच में भी बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए. कोहली पुणे टेस्ट की पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हुए. कोहली का बल्ला नहीं चलना भारत की हार का एक बड़ा कारण बना.

TRENDING NOW


3. पहली पारी में नहीं दिखा दम

न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक हुए दो टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में बुरी तरह संघर्ष करते हुए नजर आई है. टीम इंडिया दोनों मैच की पहली पारी में इस कदर बल्लेबाजी करते दिखी मानो वह पिच पर लंबे समय तक खेलना ही नहीं चाहते हैं. पुणे में भी यही हुआ और भारतीय टीम तेजी से रन बनाने के चक्कर में पहली पारी में सिर्फ 156 रन बना सकी. पहली पारी में कम स्कोर की वजह से न्यूजीलैंड को 100 रन से ज्यादा की बढ़त मिली जो टीम के जीत में काफी अहम रही.

4. स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजों का पोल-खोल

एक समय था जब भारतीय टीम के बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में सबसे अच्छा माना जाता था. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ऐसा देखने को नहीं मिला. पुणे में भारतीय टीम के बल्लेबाज दोनों पारियों में स्पिनर के खिलाफ बुरी तरह संघर्ष करते हुए नजर आए. कीवी टीम के स्पिनर ने भारतीय बल्लेबाजों का लगातार शिकार किया. स्पिन के खिलाफ भारत के प्रदर्शन ने भारतीय बल्लेबाजों का पोल खोल दिया है.

5. आक्रमक अंदाज पड़ा भारी

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से टेस्ट में भी आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आई है. हालांकि कीवी टीम के खिलाफ भारत की यह रणनीति टीम पर भारी पड़ी और एक के बाद एक बल्लेबाज अपना विकेट खराब शॉट खेल देते चले गए. भारत के इस आक्रमक अंदाज का खामियाजा टीम को करारी हार से चुकाना पड़ा है.

Trending This Week