HomePhotosIND VS PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, दुबई में कैसी होगी पिच, संभावित प्लेइंग-11, फ्री में कैसे देखें मुकाबला ?
IND VS PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, दुबई में कैसी होगी पिच, संभावित प्लेइंग-11, फ्री में कैसे देखें मुकाबला ?
भारतीय टीम एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार के रुप में उतरेगी
By Akhilesh TripathiLast Updated on - September 14, 2025 11:58 AM IST
IND VS PAK
IND VS PAK Asia Cup 2025: पिछले कुछ महीनों में सीमा पर बढ़े तनाव के बाद भारी विरोध के बावजूद एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने- सामने होगी. चार महीने बाद भारत में टी20 विश्व कप का मुकाबला होना है, लेकिन कई साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में उस तरह के उत्साह का अभाव है जो दोनों देशों के बीच मैच में अक्सर होता है.
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार के रुप में उतरेगी. कागज पर भारतीय टीम पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक दिखती है जो नए कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है.
Shubman Gill
कागज पर काफी मजबूत है टीम इंडिया
भारत के अंतिम एकादश में शुभमन गिल, सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर मौजूद हैं, वहीं पाकिस्तानी टीम के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक सलामी बल्लेबाज सैम अयूब, मध्यक्रम के बल्लेबाज हसन नवाज और अबरार अहमद, सूफियान मुकीन और मोहम्मद नवाज की स्पिनरों की तिकड़ी नये लुक वाली टीम में यह बात साबित करना चाहेंगे कि उन्होंने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर पूरी तरह निर्भर रहने की नीति को त्याग दिया है. टी-20 मैच में उलटफेर की संभावना हमेशा बनी रहती है लेकिन इस मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ इसकी संभावना कम ही है.
IND VS PAK
एशिया कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (वनडे और टी20आई दोनों फॉर्मेट में मिलाकर) 19 बार आमने-सामने हुए हैं, भारत ने 10 बार जीत हासिल की है, जबकि छह बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है. तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं.
Dubai Stadium
कैसी होगी दुबई की पिच ?
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती है और इस पिच पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में ही मदद मिलती है, जिससे बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला बराबरी का हो जाता है.
IND VS PAK Fans
फ्री में कैसे देखें मैच ?
भारत और पाकिस्तान का मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए. मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा. एशिया कप 2025 का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी उपलब्ध होगा, डीडी फ्री डिश पर फैंस मुफ्त में मैच देख सकते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.