×

IND VS PAK: दुबई में कैसा है पिच और मौसम का हाल ? प्लेइंग-11 में भी दिखेगा बदलाव

पिछले मुकाबलों में दुबई में ओस ने ज्‍यादा परेशान नहीं किया है, पहले बल्‍लेबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है.

IND VS PAK

IND VS PAK

IND VS PAK Pitch and Weather Report: भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप सुपर-4 के दूसरे मैच में आमने-सामने होगी. दुबई में रात आठ बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा. लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था और टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले जानते हैं दुबई में पिच और मौसम का क्या हाल रहेगा, इसके अलावा कौन से खिलाड़ी पर मैच पर नजरें होगी, इसके अलावा प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है.

Dubai Pitch
Dubai Pitch

कैसा है पिच का हाल ?

दुबई की पिच अपने धीमे बर्ताव के लिए जानी जाती है, यहां तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होती दिखी जबकि स्पिनर्स का दबदबा रहा है, हालांकि बल्‍लेबाज एक बार क्रीज पर जम जाए तो खुलकर शॉट खेल सकता है. मैदान का आकार बड़ा है, जिससे स्पिनर्स के खिलाफ बाउंड्री पार करना मुश्किल है, पिछले मुकाबलों में यहां ओस ने ज्‍यादा परेशान नहीं किया है, पहले बल्‍लेबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Dubai weather
Dubai weather

दुबई में कैसा रहेगा मौसम ?

दुबई में मैच के समय तापमान 30.5 डिग्री सेलसियस से लेकर 34.8 डिग्री सेलसियस के बीच रहने का अनुमान है. मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है.

Kuldeep yadav Varun Chakraborty
Kuldeep yadav Varun Chakraborty


इन प्लेयर्स पर होगी नजरें

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी होगी, इन दोनों को ओमान के खिलाफ मैच में विश्राम दिया गया था. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह अंतिम एकादश में शामिल नहीं होंगे. कुलदीप यादव (टूर्नामेंट में अब तक आठ विकेट), अक्षर और वरुण पर जिम्मेदारी होगी कि वे निर्णायक रूप से भारत के पक्ष में पलड़ा झुकाएं.

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो साहिबजादा फरहान, हसन नवाज और शाहीन शाह अफरीदी ही टीम में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. अगर पाकिस्तान को कोई दो खिलाड़ी मुकाबला में रख सकते हैं तो वह फखर जमां और अफरीदी हैं, अफरीदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अभिषेक शर्मा के आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाना होगा जिसमें वह पिछले मैच में नाकाम रहे थे. भारत के खिलाफ पिछले मैच में पाकिस्तान ने बाएं हाथ के गेंदबाज सूफियान मुकीम के रूप में तीसरा स्पिनर उतारा था, लेकिन रविवार को तेज गेंदबाज हारिस राउफ को मौका मिलने की संभावना अधिक है.

Indian cricket team
Indian cricket team

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Trending This Week