• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IND VS UAE: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, दुबई में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज ?

IND VS UAE: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, दुबई में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 10, 2025, 09:56 AM IST

Published On Sep 10, 2025, 09:56 AM IST

Last UpdatedSep 10, 2025, 09:56 AM IST

भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं. शिवम दुबे ऑलराउंडर के रूप में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.

1 /5
IND VS UAE

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

भारत-यूएई के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.साल 2016 में मीरपुर (बांग्लादेश) में यूएई ने 9 विकेट पर 81 रन बनाए थे, भारतीय टीम ने 10.1 ओवर में नौ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था. नौ साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होगी.

2 /5
Sanju Samson

संजू सैमसन प्लेइंग-11 से हो सकते हैं बाहर !

बुधवार को भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं. शिवम दुबे ऑलराउंडर के रूप में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। जितेश शर्मा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसके चलते संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. अक्षर पटेल आठवें नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. यूएई की टीम को बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम और आसिफ खान से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हैदर अली और मुहम्मद रोहिद भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

3 /5
Dubai Stadium

पिच का कैसा रहेगा मिजाज ?

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर थोड़ी घास है, भारत इसी साल यहां फरवरी-मार्च के बीच खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में चार स्पिनर्स के साथ उतरा था, दुबई में 9 मार्च 2025 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है, अब यहां नए क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो रही है, ऐसे में तेज गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रह सकता है.

4 /5
Dubai weather

कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

दुबई के मौसम की बात करें यहां खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दुबई में मैच के दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, मैच के समय तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है, मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है.

5 /5
India T20I Team

दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जुहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवाद उल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह.