×

IND vs SA: अहमदाबाद में भारत का डंका, कौन रहे इस जीत के 5 सबसे बड़े हीरो

भारत ने साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद में 30 रन से हरा दिया. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की. भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. भारत ने हार्दिक की ताबड़तोड़ फिफ्टी और तिलक...

india-vs-south-africa-t20i

भारत ने साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद में 30 रन से हरा दिया. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की. भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. भारत ने हार्दिक की ताबड़तोड़ फिफ्टी और तिलक वर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी ने भारत को 231 को स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में साउथ अफ्रीका 201 रन ही बना सकी. लखनऊ में सीरीज का चौथा मैच होना था लेकिन कोहरे के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी. लेकिन अहमदाबाद में मौसम साफ था और बल्लेबाजी दमदार. देखते हैं सीरीज के इस आखिरी मैच में भारत की जीत के पांच हीरो कौन रहे.

abhishek-sharma-sanju
abhishek-sharma-sanju

अभिषेक-संजू की ओपनिंग

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भारत को पहले बल्लेबाजी को कहा. बाद में मैदान पर ओस पड़ने का डर था और ऐसे में भारत को बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत थी. और इसके लिए जरूरी था कि ओपनिंग पार्टनरशिप अच्छी रहे. और अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ऐसा ही किया. खास तौर पर संजू पर बड़ी जिम्मेदारी थी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 63 रन जोड़े. शर्मा ने 21 गेंद पर 34 रन बनाए. और सैमसन ने 22 गेंद पर 37 रन की पारी खेली.

Tilak-Varma
Tilak-Varma

तिलक वर्मा की दमदार पारी

तिलक वर्मा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे. और उन्होंने आते ही पहली ही गेंद पर चौका लगाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारतीय पारी को रफ्तार और मजबूती दोनों दी. उन्होंने 42 गेंद पर 73 रन की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया. सूर्यकुमार यादव के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 105 रन की तेज साझेदारी भी की.


हार्दिक का धमाका

हार्दिक पंड्या ने तो आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई. यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. युवराज सिंह ने 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. हार्दिक ने 25 गेंद पर 63 रन की पारी खेली थी. उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए.

jasprit-bumrah
jasprit-bumrah

जसप्रीत बुमराह ने पलटा मैच

साउथ अफ्रीका ने 231 रन के स्कोर का बहुत ही आक्रामक अंदाज में पीछा करना शुरू किया. उन्होंने पहले 10 ओवरों में एक विकेट पर 118 रन बनाए. यहां से लग रहा था कि मैच में भारत के लिए मुश्किल हो सकती है. लेकिन बुमराह ने अपनी स्लो गेंद पर डि कॉक को फंसाया. और कैच किया. उन्होंने 35 गेंद पर 65 रन बनाए. उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए. डि कॉक के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार विकेट खोए.

वरुण चक्रवर्ती का चक्रव्यूह

मैदान पर ओस हो या नहीं लेकिन वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाज को फंसाने में बहुत तेज हैं. और उन्होंने ऐसा ही किया. बुमराह ने डि कॉक को आउट कर भारत को मैच में जो वापसी करवाई थी चक्रवर्ती ने उसे आगे बढ़ाया. उन्होंने चार ओवरों में 53 रन जरूर दिए लेकिन चार विकेट अपने नाम किए. उन्होंने एडेन मार्करम और डोनोवन फरेरा को आउट कर साउथ अफ्रीका के मिडल-ऑर्डर को पटरी से उतार दिया.

Trending This Week