HomePhotosभारत के लिए चिंता का सबब है यह आंकड़ा, जो धोनी और विराट से नहीं हुआ वह सूर्या कर पाएंगे?
T20 World Cup 2026: भारत के लिए चिंता का सबब है यह आंकड़ा, जो धोनी और विराट से नहीं हुआ वह सूर्या कर पाएंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम की निगाहें लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट को जीतने पर होंगी. वहीं कीवी टीम चाहेगी कि वह पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करे.
By Bharat MalhotraLast Updated on - March 7, 2026 4:47 PM IST
india-vs-new-zealand-t20-world-cup
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम की निगाहें लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट को जीतने पर होंगी. वहीं कीवी टीम चाहेगी कि वह पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करे.
भारतीय टीम अगर रविवार को जीत जाती है तो वह पहली ऐसी टीम बन जाएगी जिसने यह ट्रॉफी तीन बार जीती हो. भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच हारा है भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो भारत अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच हारा है. अहमदाबाद के इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार मिली थी. इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. वहीं सेमीफाइनल में उसने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई.
गुजरात के शहर अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के मौजूद रहने की संभावना है.
टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच की बात करें इसमें भारत का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें से भारत ने 18 और न्यूजीलैंड ने एक मैच जीता है. एक मुकाबला टाई रहा था. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में जो रिकॉर्ड है वह भारतीय टीम के लिए चिंताजनक है. भारत ने आज तक टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच खेले हैं और हर बार जीत कीवी टीम जीती है.
टी20 वर्ल्ड कप 2007: न्यूजीलैंड की टीम 10 रन से जीती
साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेला गया. इसमें भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला जोहान्सबर्ग में हुआ. न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने ऑलराउंडर अच्छा खेल दिखाया.
विटोरी ने 20 रन देकर चार विकेट लिए. और इसके साथ ही 5 गेंद पर 15 रन बनाए. न्यू जीलैंड ने 20 ओवर में 190 का स्कोर बनाया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 17 गेंद पर 40 रन बनाए. वहीं गौतम गंभीर ने 33 गेंद पर 51 रन पारी पारी खेली. भारत ने 5.5 ओवर में ही एक विकेट पर 76 रन बना लिए थे. हालांकि इस लय को टीम इंडिया जारी नहीं रख पाई. और 20 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाए.
टी20 वर्ल्ड कप 2016 : न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रन से हराया, नागपुर
साल 2016 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर भिड़ीं. न्यूजीलैंड टीम ने 126 रन ही बनाए थे. लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 79 पर ऑल आउट हो गई थी. स्पिनर्स ने 9 विकेट अपने नाम किए थे.
कोरी एंडरसन ने 42 गेंद पर 34 रन बनाए थे. वहीं न्यूजीलैंड के लिए ल्यूक रोंची ने 11 गेंद पर 21 रन बनाए. भारतीय टीम शुरू से ही स्पिनर्स के सामने संघर्ष करती दिखी. विराट कोहली ने 23 और धोनी ने 30 रन बनाए.
ऑफ स्पिनर नाथन मैकलम ने दो, लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने तीन और बाएं हाथ के स्पिनर और मौजूदा कप्तान मिशेल सैंटनर ने 11 रन देकर चार विकेट लिए.
T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता, दुबई
साल 2021 में एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड का सामना हुआ. दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
ट्रेंट बोल्ट ने भारत को पावरप्ले में झटके दिए. और इससे भारत उबर नहीं पाया. न्यूजीलैंड ने डेरैल मिशेल के 49 रन की मदद से आसानी से मुकाबला जीत लिया.
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़े थे भारत और न्यूजीलैंड
टी20 वर्ल्ड कप में भले ही तीनों बार न्यूजीलैंड की टीम जीती हो लेकिन पिछली बार जब ये दोनों टीमें किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी थीं तब बाजी भारत के हाथ लगी थी. भारत ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को मात दी थी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.