×

चेतेश्वर पुजारा के बाद भारत ने नंबर 3 पर आजमाए हैं 7 बल्लेबाज, कैसा रहा है सभी का प्रदर्शन

चेतेश्वर पुजारा के बाद भारत ने नंबर तीन पर कई बल्लेबाजों को आजमाया है. लेकिन नतीजा बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में जब भारत ने वाशिंगटन सुंदर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा तो कई लोग हैरान हुए. और यह हैरान होने की बात भी थी क्योंकि लोअर-मिडल ऑर्डर में खेलते हैं. लेकिन वह पहला विकेट गिरने के बाद ही क्रीज पर आ गए. बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट हुए और क्रीज पर उतरे सुंदर.

Washington-Sundar
Washington-Sundar

बहुत अहम होती है नंबर तीन की बैटिंग

किसी भी टेस्ट बैटिंग ऑर्डर में नंबर तीन और चार काफी अहम होते हैं. नंबर तीन पर लंबे वक्त तक राहुल द्रविड़ और उसके बाद चेतेश्वर पुजारा खेलते रहे. पुजारा ने द्रविड़ की परंपरा को खूब आगे बढ़ाया. उनका डिफेंस कमाल का था. चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या भारत पुजारा ने भारत के लिए कई कमाल की पारियां खेलीं और बल्लेबाजी क्रम को सुरक्षा की भावना दी. एक दशक तक पुजारा ने भारतीय टीम को उस चिंता से दूर रखा.

Cheteshwar-Pujara
Cheteshwar-Pujara

रिटायर हो चुके हैं पुजारा

हालांकि पुजारा अब रिटायर हो चुके हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था. 2023 में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे. इसके बाद भारत इस पोजिशन पर सात बल्लेबाजों को आजमा चुका है. आखिर उन प्लेयर्स का प्रदर्शन कैसा रहा है.

Washington Sundar on India winning Lord's Test
Washington Sundar


वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम प्रबंधन ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आजमाया. कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह बल्लेबाजी के लिए उतरे. सुंदर ने अभी तक भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें वह 761 रन बना चुके हैं. वह लोअर-मिडल ऑर्डर में कुछ अच्छी पारियां खेल चुके हैं लेकिन नंबर तीन पर खेलना अलग बात है. उसका परिणाम कैसा होगा यह बड़ा सवाल है.

Sai Sudarshan
Sai Sudarshan

साई सुदर्शन

भारतीय टीम ने एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी नम्बर तीन पर आजमाया. उन्होंने अभी तक कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 273 रन 30.33 के औसत से बनाए हैं. सुदर्शन को इंग्लैंड में कुछ शुरुआत मिलीं लेकिन वह उसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 87 रन की पारी खेली.

करुण नायर

भारत ने करुण नायर को भी नंबर तीन पर आजमाया. करुण ने 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की. वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे. उन्हें कई बैटिंग पोजिशन पर आजमाया गया. इसमें नंबर तीन भी शामिल था. नायर को चार पारियों में नंबर तीन पर आजमाया गया है. इनमें उन्होंने 31, 26, 40 और 14 रन बनाए थे. वह तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में वह नहीं खेले थे. और पांचवें टेस्ट में वह पांचवें और छठे नंबर पर खेले थे.

Shubman Gill runs
Shubman Gill runs

शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी नंबर तीन पर खेल चुके हैं. चेतेश्वर पुजारा जब टीम से बाहर चल रहे थे तब गिल टीम के लिए उस पोजिशन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 2023 से इस पोजिशन पर थे. गिल ने नंबर तीन पर 30 पारियां खेलीं और इनमें 1019 रन बनाए. उनका औसत 37.74 का था. हालांकि विराट कोहली के रिटायर होने और गिल के कप्तान बनने के बाद वह अब नंबर चार पर खेल रहे हैं. और यहां वह काफी रन बना रहे हैं.

kl rahul

kl rahul

केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024-25 में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के मेलबर्न टेस्ट के लिए केएल राहुल ने शुभमन गिल की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी की. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने साफ किया था कि टीम प्रबंधन ने गिल को टीम से इसलिए बाहर किया है ताकि एक अतिरिक्त स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सके. टीम में गिल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला. हालांकि राहुल नंबर तीन पर अच्छा नहीं खेल पाए. उन्होंने पहली पारी में 24 रन बनाए. हालांकि वह दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए. इसके बाद राहुल को विशेषज्ञ ओपनर के तौर पर खेलने लगे.

देवदत्त पडिक्कल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में शुभमन गिल चोट के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे. इस वजह से भारत ने नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया था. देवदत्त पडिक्कल ने नंबर तीन पर बैटिंग करने केो मिले इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए. वह 0 और 25 रन ही बना सके. बीते साल नवंबर के बाद से पडिक्कल ने भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला.

Virat-Kohli-in-Test-jersey
Virat-Kohli-in-Test-jersey

विराट कोहली

शुभमन गिल साल 2024 में चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे. इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने विराट को नंबर तीन की पोजिशन पर आजमाया.

कोहली पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई. दूसरी पारी में कोहली ने 70 रन बनाए. हालांकि गिल के लौटने के बाद विराट अपनी नंबर चार की पोजिशन पर लौट गए.

कैसा रहा है पुजारा के बाद नंबर तीन पर आजमाए गए बल्लेबाजों का टेस्ट रिकॉर्ड

बल्लेबाजमैचरनऔसत10050
शुभमन गिल1697237.3833
साई सुदर्शन527330.3302
करुण नायर211127.7500
विराट कोहली1703500
देवदत्त पडिक्कल12512.500
केएल राहुल1241200
वाशिंगटन सुंदर16030.0000

Trending This Week