• Home
  • Photos
  • T20I में कभी टाई मैच नहीं हारा है भारत, क्या आपको याद हैं सभी मुकाबले

T20I में कभी टाई मैच नहीं हारा है भारत, देखें, कब-कब दी है टीम को मात

Edited By : Bharat Malhotra | Jul 31, 2024, 09:18 AM IST

Published On Jul 31, 2024, 09:18 AM IST

Last UpdatedJul 31, 2024, 09:18 AM IST

भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया. भारत ने टी20 इंटरनैशनल में कभी भी टाई मुकाबला नहीं हारा है.

1 /6

भारत बनाम पाकिस्तान

भारत ने पहली बार टी20 इंटरनैशनल में टाई मैच पाकिस्तान में खेला था. साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 141 रन बनाए थे. पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर बाद 7 विकेट पर 141 रन ही बना सकी थी. इसके बाद मैच का नतीजा बॉल आउट से निकाला गया. सुपर ओवर से पहले टी20 क्रिकेट में टाई मैच का नतीजा ऐसे ही निकलता था. इसमें दोनों टीमो के गेंदबाज खाली विकेट पर गेंदबाजी करते थे और जिसकी ज्यादा गेंद विकेट पर लगती थी वही टीम जीत जाती थी. भारत ने इसमे पाकिस्तान को मात दी थी.

2 /6

न्यूजीलैंड बनाम भारत

29 जनवरी 2020 में हेमिल्टन में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 179 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 6 विकेट पर इतना ही स्कोर बना सकी. न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए. रोहित शर्मा ने टिम साउदी के ओवर में एक चौके और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

3 /6

न्यूजीलैंड बनाम भारत

सीरीज का अगला मैच भी सुपर ओवर में गया. यह मुकाबला 31 जनवरी 2020 को स्काई स्टेडियम पर खेला गया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 165 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड भी 7 विकेट पर 165 रन ही बना सका. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर फेंका. और न्यूजीलैंड एक विकेट पर 13 रन ही बना सका. भारत ने इसके जवाब में एक विकेट पर 14 रन बनाकर मैच जीत लिया.

4 /6

न्यूजीलैंड बनाम भारत

22 नवंबर 2022 को नेपियर में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाए. भारत के लिए 9 ओवर में 75 रन बनाए थे. बारिश के कारण भारत को 9 ओवर में 76 रन का टारगेट मिला था. मैच टाई रहा. और बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो पाया.

5 /6

भारत बनाम अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में मुकाबला टाई रहा. भारत ने 4 विकेट पर 212 का स्कोर बनाया. रोहित शर्मा ने 121 रन बनाए. वहीं रिंकू सिंह ने 39 गेंद पर 69 रन की पारी खेली. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 212 रन बनाए. सुपर ओवर में भारत ने 5 गेंद खेलकर 11 रन बनाए. लेकिन रवि बिश्नोई ने तीन गेंद पर दो विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी.

6 /6

श्रीलंका बनाम भारत

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 137 रन बनाए. दूसरी ओर श्रीलंका, जो मैच आसानी से जीतते हुए दिख रही थी, भी इसी स्कोर तक ही पहुंच पाई. सुपर ओवर में श्रीलंका सिर्फ दो रन ही बना सकी और सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.