• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • चैंपिंयंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11, किसे मिलेगा मौका ?

चैंपिंयंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11, किसे मिलेगा मौका ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jan 18, 2025, 03:44 PM IST

Published On Jan 18, 2025, 03:44 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2025, 03:44 PM IST

भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है, वहीं हार्दिक पांड्या की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. उनके अलावा मोहम्मद शमी भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापस आए है

1 /5
Rohit-Sharma-and-Shubman-Gill

रोहित -गिल कर सकते हैं पारी की शुरुआत

रोहिक शर्मा और शुभमन गिल भारतीय पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी में उपकप्तान बनाया गया है, ऐसे में जायसवाल का इंतजार बढ़ सकता है.

2 /5
Virat-Kohli

मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे यह खिलाड़ी

विराट कोहली नंबर तीन पर, वहीं केएल राहुल और श्रेयस अय्यर नंबर चार और पांच पर खेलते नजर आएंगे. उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है, जो छठे नंबर पर दिखेंगे.

3 /5
Hardik-Pandya

हार्दिक को मिल सकता है मौका

टीम में बतौर ऑलराउंडर के रुप में हार्दिक पांड्या को मौका दिया जा सकता है. हार्दिक लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. हार्दिक नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.

4 /5

इन पर होगा गेंदबाजी का जिम्मा

गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम चार रेगुलर गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज होंगे, वहीं स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर के कंधे पर होगा. अक्षर/सुंदर नंबर 8, कुलदीप यादव नंबर नौ, मोहम्मद शमी नंबर 10 और जसप्रीत बुमराह नंबर 11 पर नजर आएंगे.

5 /5
(Image credit- @ImRo45 X)

क्या हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी