- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IND VS ENG: रेड्डी- अर्शदीप बाहर, मैनचेस्टर में अब क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 ?
IND VS ENG: रेड्डी- अर्शदीप बाहर, मैनचेस्टर में अब क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 ?
Published On Jul 21, 2025, 01:19 PM IST
Last UpdatedJul 21, 2025, 01:19 PM IST
अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया है, कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं. चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा.
अंशुल कम्बोज का डेब्यू लगभग तय
तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट से ठीक पहले टीम इंडिया में शामिल किया गया है, उनका मैनचेस्टर टेस्ट में डेब्यू तय माना जा रहा है. वह भारत के तीसरे गेंदबाज हो सकते हैं. अर्शदीप टीम से बाहर हो चुके हैं, वहीं आकाशदीप के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है, ऐसे में अंशुल कम्बोज के डेब्यू का रास्ता साफ हो गया है. वह बुमराह और सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज होंगे.
ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर सवाल बना हुआ है, ऐसे में बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल चौथे टेस्ट में खेलते नजर आ सकते हैं. ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज खेलेंगे.
शार्दुल ठाकुर भी हैं दावेदार
नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद शार्दुल ठाकुर भी मैनचेस्टर टेस्ट के प्लेइंग-11 में शामिल होने के दावेदार बन गए हैं. शार्दुल को पहले टेस्ट में मौका दिया गया था, मगर वहां वह प्रभाव नहीं छोड़ सके थे, मगर रेड्डी की गौरमौजूदगी में उनके लिए रास्ता खुल सकता है. हालांकि ध्रुव जुरेल और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को ही प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.
करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मिल सकता है मौका
करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक निराश किया है. आठ साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर के बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं आई है. तीन मैच में उन्होंने 131 रन बनाए हैं, ऐसे में मैनचेस्टर में उनके खेलने पर सवाल है. उनकी जगह साई सुदर्शन या अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है.
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज/आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह