• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • Champions Trophy: भारत ने लिया कंगारुओं से बदला, इन 5 के पंच से टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Champions Trophy: भारत ने लिया कंगारुओं से बदला, इन 5 के पंच से टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Edited By : Saurav Kumar | Mar 04, 2025, 09:34 PM IST

Published On Mar 04, 2025, 09:34 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2025, 09:34 PM IST

भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी एंट्री कर ली है.

1 /1

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बल्ले से चैंपियंस ट्रॉफी में फिर से धमाका करते हुए शानदार 84 रन की पारी खेली. कोहली ने कंगारू टीम के खिलाफ बल्ले से धमाका करते हुए 98 गेंद पर 5 चौके की मदद से 84 रन की पारी खेली.

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में गेंद से गजब का कहर बरपाया. शमी ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 3 बल्लेबाजों का शिकार किया. शमी ने सबसे पहले कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली का फिर कप्तान स्टीव स्मिथ और अंत में नैथन एलिस को पवेलियन की राह दिखाई.

सेमीफाइनल में भारत की जीत में सबसे बड़ा रोल वरुण चक्रवर्ती ने अदा किया. भारत के खिलाफ हमेशा रनों का अंबार लगाने के वाले खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को वरुण ने अपने चक्रव्यूह में फंसाया. वरुण ने 39 के स्कोर पर हेड को चलता किया. इसके बाद वरुण ने बेन ड्वारशुईस को भी पवेलियन की राह दिखाई.

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी ऑस्ट्रेलिया के सामने कमाल की गेंदबाजी की. जडेजा ने 8 ओवर के अपने स्पेल में दो कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया. जडेजा ने पहले लाबुशेन और फिर जोस इंग्लिस को पवेलियन की राह दिखाई.

श्रेयस के लिए भी यह मुकाबला काफी खास रहा. अय्यर ने बल्ले और फील्डिंग दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. अय्यर ने एलेक्स कैरी को 61 रन के स्कोर पर डायरेक्ट हिट कर उन्हें आउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने कोहली के साथ शानदार साझेदारी निभाते हुए 62 गेंद पर 3 चौके की मदद से 45 रन बनाए.