• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ODI में भारत का इन टीमों के साथ मुकाबला हुआ है टाई, देखें पूरी लिस्ट

ODI में भारत का इन टीमों के साथ मुकाबला हुआ है टाई, देखें पूरी लिस्ट

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 03, 2024, 06:57 PM IST

Published On Aug 03, 2024, 06:57 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2024, 06:57 PM IST

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया वनडे सीरीज का पहला मैच टाई पर खत्म हुआ. वनडे में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरी बार मैच टाई हुआ है.

1 /10

01. भारत vs वेस्टइंडीज (दिसंबर 1991)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला पर्थ में 06 दिसंबर 1991 को खेला गया था. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 126 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी, वेस्टइंडीज की टीम 41 ओवर में 126 रन पर सिमट गई. भारत का वनडे में यह पहला टाई मुकाबला था. (Image credit- Twitter)

2 /10

02. भारत vs जिम्बाब्वे ( नवंबर 1993)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला 18 नवंबर 1993 को इंदौर में खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 248 रन बनाए थे, जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 248 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. (Image credit- Twitter)

3 /10

03. भारत vs जिम्बाब्वे (जनवरी 1997)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला 27 जनवरी 1997 को पर्ल में खेला गया था. जिम्बाब्वे की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 236 रन बनाए थे, भारतीय टीम 49.5 ओवर में 236 रन पर ढेर हो गई थी. (Image credit- Twitter)

4 /10

04. भारत vs इंग्लैंड (फरवरी 2011)

भारत और इंग्लैंड का यह मुकाबला 27 फरवरी 2011 को बेंगलुरु में खेला गया था, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन पर ढेर हो गई, इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 338 रन ही बना सकी. (Image credit- Twitter)

5 /10

05. भारत vs इंग्लैंड (सितंबर 2011)

भारत- इंग्लैंड की टीम 11 सितंबर 2011 को लॉर्ड्स में आमने-सामने हुई थी, इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 280 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने इसके जवाब में 48.5 ओवर में आठ विकेट पर 270 रन बनाए. डकबर्थ लुईस नियम से यह मुकाबला टाई घोषित किया गया. (Image credit- Twitter)

6 /10

06. भारत vs श्रीलंका (फरवरी 2012)

भारत और श्रीलंका का यह मुकाबला 14 फरवरी 2012 को एडिलेड में खेला गया था. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 236 रन बनाए थे, भारतीय टीम 50 ओवर में 236 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. (Image credit- Twitter)

7 /10

07. भारत vs न्यूजीलैंड (जनवरी 2014)

भारत- न्यूजीलैंड की टीम 25 जनवरी 2014 को आकलैंड में वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आमने-सामने थी. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 314 रन बनाए थे, भारतीय टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 314 रन ही बना सकी. (Image credit- Twitter)

8 /10

08. भारत vs अफगानिस्तान (सितंबर 2018)

25 सितंबर 2018 को भारत और अफगानिस्तान की टीम दुबई में आमने-सामने हुई थी. अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 252 रन बनाए थे, भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी.(Image credit- Twitter)

9 /10

09. भारत vs वेस्टइंडीज (अक्टूबर 2018)

भारत और वेस्टइंडीज का यह मुकाबला 24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्टनम में खेला गया था, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 321 रन बनाए थे, वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 321 रन ही बना सकी. (Image credit- BCCI)

10 /10

10. भारत vs श्रीलंका (अगस्त 2024)

श्रीलंका और भारत का यह मुकाबला कोलंबो में दो अगस्त 2024 को खेला गया. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए, भारतीय टीम 230 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. (Image credit- BCCI)