India vs England: जानें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की खूबियां

Edited By : Cricket Country Staff | Feb 23, 2021, 06:35 PM IST

Published On Feb 23, 2021, 06:35 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2021, 06:35 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 फरवरी से शुरू होने वाला ये मैच डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल से खेला जाना है। गुजरात के नए मोटेरा स्टेडियम की क्षमता 1,10,000 दर्शकों की है। हालांकि कोरोना वायरस के नियमों...

1 /6

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 फरवरी से शुरू होने वाला ये मैच डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल से खेला जाना है। गुजरात के नए मोटेरा स्टेडियम की क्षमता 1,10,000 दर्शकों की है। हालांकि कोरोना वायरस के नियमों की वजह से केवल 55,000 फैंस को मैच के दौरान स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी।

2 /6

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं हैं। इस स्टेडियम में दो प्रैक्टिस ग्राउंड हैं, जिनमें कुल 9 पिचें है और 11 अतिरिक्त पिचें भी हैं। एक्सरसाइज के लिए मैदान में दो जिम और एक वार्म-अप एरिया है।

3 /6

सरदार पटेल स्टेडियम में फ्लडलाइट्स के लिए खंभे नहीं हैं जिससे दर्शकों को मैदान पर हो रहे खेल को देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

4 /6

स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम इतना आधुनिक है कि भारी बारिश के बाद भी केवल 30 मिनट के अंदर खेल शुरू हो सकेगा।

5 /6

स्टेडियम में 55 कमरों का क्लबहाउस है जिसमें 3D मिनी थिएटर, ओलंपिक साइज का स्वीमिंग पूल, जिमनेसिएम एरिया, सॉना और स्क्वाश कोर्ट है।

6 /6

1,10,000 दर्शकों की क्षमता वाला ये स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडिम एमसीजी से बड़ा है, जिसकी क्षमता 100,000 दर्शकों की है।