- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IND vs ENG: तीसरे वनडे में भारतीय टीम से होगी कई खिलाड़ियों की छुट्टी, इन 4 को मिलेगा मौका
IND vs ENG: तीसरे वनडे में भारतीय टीम से होगी कई खिलाड़ियों की छुट्टी, इन 4 को मिलेगा मौका
Published On Feb 11, 2025, 06:14 PM IST
Last UpdatedFeb 11, 2025, 06:14 PM IST
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में कई बदलाव के साथ उतर सकती है. यहां जानिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.
1. ऋषभ पंत
अहमदाबाद वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले पहले बड़े दावेदार ऋषभ पंत हैं. ऋषभ पंत केएल राहुल की जगह भारतीय टीम में एंट्री करते हुए नजर आ सकते हैं. केएल का बल्ला पहले दो मुकाबले में खामोश ही रहा है.
2. अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह को भी भारतीय टीम आखिरी वनडे में जरूर टेस्ट करना चाहेगी. अर्शदीप सिंह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं. ऐसे में आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के पहले टीम इंडिया उन्हें पूरा कॉन्फिडेंस देना चाहेगी. अर्शदीप सिंह को मुकाबले में मोहम्मद शमी की जगह शामिल किया जा सकता है.
3. कुलदीप यादव
भारतीय टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव भी वनडे सीरीज में अब तक सिर्फ 1 ही मैच खेले हैं. कुलदीप यादव को आखिरी मुकाबले में बुलाया जा सकता है. कुलदीप रविंद्र जडेजा की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किए जा सकते हैं.
4. वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर भी अहमदाबाद का वनडे मुकाबला खेलने का प्रमुख दावेदारों में से एक है. सुंदर को अक्षर पटेल की जगह मौका मिल सकता है. ऐसे में सुंदर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस मौके को अच्छी तरह से भुनाना चाहेंगे.
तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.