पृथ्वी शॉ या देवदत्त पडिक्कल? वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं ये खिलाड़ी

Edited By : Gunjan Tripathi | Mar 16, 2021, 04:36 PM IST

Published On Mar 16, 2021, 04:36 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2021, 04:36 PM IST

भारत को 23 से 28 मार्च तक पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं।

1 /7

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में चल रही टी20 सीरीज के दौरान 23 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान करेगा। 23 से 28 मार्च तक पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली सीरीज के दौरान टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली सीरीज के बाद 50 ओवर के फॉर्मेट में वापसी करेगी। इसके साथ ही भारती वनडे स्क्वाड में कुछ नए चेहरे नजर आएंगे, वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी भी वापसी करते दिखेंगे।

2 /7

हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज से बाहर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ वनडे स्क्वाड में वापसी करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। वहीं चार मैचों की लंबी सीरीज के बाद उन्होंने टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए ब्रेक भी लिया। जिसके बाद रोहित वनडे सीरीज में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

3 /7

विजय हजारे टूर्नामेंट के एक सीजन में 800 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने पृथ्वी शॉ ने भारतीय वनडे टीम के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। अपनी कप्तानी में मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 फाइनल जिताने वाले शॉ ने 8 मैचों में 165.40 की शानदार औसत से 827 रन बनाए हैं।

4 /7

मुंबई के कप्तान शॉ के बाद विजय हजारे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं कर्नाटक के देवदत्त पाडिक्कल। उन्होंने 7 मैचों में 147.40 की औसत में 737 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। इससे पहले पाडिक्कल ने आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया था और वो काफी समय से बीसीसीआई के रडार में है।

5 /7

कर्नाटक का एक और खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह बना सकता है, वो हैं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा। कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 में खेले 7 मैचों में कुल 14 विकेट लिए हैं।

6 /7

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए डेब्यू कर चुके स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ वनडे स्क्वाड में जगह बना सकते हैं। बड़ौदा के कप्तान ने विजय हजारे टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में 129.33 की औसत से 388 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

7 /7

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले इशान किशन भी वनडे स्क्वाड के दावेदारों में शामिल हैं। किशन ने अहमदाबाद में खेले डेब्यू टी20 मैच में 32 गेंदो पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की मैचविनिंग पारी खेली थी।