- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- चार का वार, चारों दमदार- बीते 2 साल से भारत के टॉप 4 ने बनाए हैं कितने रन
चार का वार, चारों दमदार- बीते 2 साल से भारत के टॉप 4 ने बनाए हैं कितने रन
Published On Mar 09, 2025, 06:42 AM IST
Last UpdatedMar 09, 2025, 06:42 AM IST
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच फाइनल मैच आज रविवार को खेला जाएगा. भारत के लिए उसके टॉप 4 का रन बनाना बहुत जरूरी है.
कैसा रहा है टॉप 4 का बीते दो साल में प्रदर्शन
बीते दो साल यानी 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक भारत के टॉप 4 का प्रदर्शन अच्छा रहा है. उनके बल्ले से खूब रन निकले हैं. और टीम इंडिया के फैंस भी यही चाहेंगे कि आज के मुकाबले में भी इनका बल्ला खूब चले. एक नजर डालते हैं कि साल 2023 से अभी तक भारत के टॉप 4 ने किस तरह का प्रदर्शन किया है.
रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जनवरी 2023 से अभी तक कुल 36 पारियों में 36 पारियां खेली हैं. इस दौरान उन्होंने 1638 रन बनाए हैं. रोहित का औसत 48.2 के औसत से बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 119 का है. रोहित ने इस दौरान 11 हाफ सेंचुरी और तीन सेंचुरी लगाई हैं.
शुभमन गिल
भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 से अभी तक कुल 39 पारियों में 60.5 के औसत से 2067 रन बनाए हैं. उन्होंने भी इन दो साल में 11 हाफ सेंचुरी और तीन सेंचुरी लगाई हैं.
विराट कोहली
विराट कोहली ने बीते दो साल में 33 पारियों में 1709 रन बनाए हैं. लोग कहते हैं कि विराट कोहली का बल्लेबाजी फॉर्म अच्छा नहीं हैं. लेकिन ये आंकड़े दिखाते हैं कि कम से कम वनडे क्रिकेट में तो विराट के बल्ले का जलवा अभी कायम है. कोहली का बैटिंग औसत वनडे क्रिकेट में बीते दो साल में 63.3 का है. और उनका स्ट्राइक रेट 96 का है. कोहली ने बीते दो साल में 10 हाफ सेंचुरी और सात सेंचुरी लगाई हैं.