×

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज मंगलवार से हो रहा है. इस सीरीज से पहले जानते हैं कि दोनों देशों के बीच हुए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन से हैं.

Suryakumar Yadav is on number 5 among most boundaries by Active players in t20i

सूर्यकुमार यादव (भारत के टी20 कप्तान)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार, 9 दिसंबर से 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होगा. दोनों देशों ने अब तक कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है.

David Miller
David Miller

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने साल 2011 से 2024 के बीच भारत के विरुद्ध 25 टी20 मैच खेले, जिसमें 34.93 की औसत के साथ 524 रन अपने नाम किए. इस दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 35 छक्कों के साथ 29 चौके लगाए. मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए.

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen

हेनरिक क्लासेन

साल 2018 से 2024 के बीच इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 14 टी20 मुकाबलों में 25 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने 26.30 की औसत के साथ 342 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल रहे.

Suryakumar-Yadav
Suryakumar-Yadav

TRENDING NOW


सूर्यकुमार यादव

इस विस्फोटक बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध साल 2022 से 2024 के बीच 11 टी20 मैच खेले, जिसमें 41.33 की औसत के साथ 372 रन बनाए. इस दौरान सूर्या के बल्ले से 24 छक्के निकले. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस टीम के खिलाफ 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं.

Tilak Varma

तिलक वर्मा

भारतीय खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक सिर्फ 6 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21 छक्के लगाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इन 6 मुकाबलों में 77.25 की औसत के साथ 309 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 120 रन की नाबाद पारी भी खेली. तिलक वर्मा इस टीम के विरुद्ध 2 शतक लगा चुके हैं.

संजू सैमसन

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अब तक कुल 4 ही टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 72 की औसत के साथ 216 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 19 छक्के और 13 चौके निकले. संजू साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 बार शतकीय पारी खेल चुके हैं.

Trending This Week