भारत की श्रीलंका के खिलाफ 'ऐतिहासिक' हार, बने कई कीर्तिमान
Published On Aug 05, 2024, 12:21 PM IST
Last UpdatedAug 05, 2024, 12:21 PM IST
श्रीलंका के लेग स्पिनर जेफ्रे वांडरसे (33 रन देकर छह विकेट) की फिरकी में फंस गई. भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा (64 रन) की हाफ सेंचुरी भी टीम को बचा नहीं पाई. श्रीलंका ने इस वनडे में भारत को 32 रन से हरा दिया. इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज मे तीन मैच...
सुंदर ने गेंदबाजी में किया कमाल, बल्लेबाज रहे असफल
वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में भारतीय स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती दिखी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत नौ विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. स्पिनरों के मुफीद इस पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य पहाड़ सा बन गया और पूरी टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई.
रोहित शर्मा के नाम बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए 120 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. वहीं रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में 121वीं बार पारी की शुरुआत करते हुए 50 रन का आंकड़ा पार किया. रोहित अब भारत की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए रोहित ने सबसे ज्यादा बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है.
जेफ्री वेनडेरसे ने बनाया कीर्तिमान
जेफ्री वेनडेरसे भारत के खिलाफ किसी भी वनडे इंटरनैशनल में सबसे सफल स्पिनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. जेफ्री ने 33 रन देकर छह विकेट लिए. भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे कामयाब स्पिनर्स की बात करें तो मुथैया मुरलीधरन (7/30) और अंजता मेंडिस (6/13) के बाद उनकना नंबर आता है.
रोहित ने छोड़ा द्रविड़ पीछे
अपनी अर्धशतकीय पारी में रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. वह भारत के लिए वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. द्रविड़ ने 314 पारियों में 10768 रन बनाए थे. द्रविड़ ने वैसे वनडे इंटरनैशनल में 10889 रन बनाए हैं. उनके रन भारत के अलावा आईसीसी और एशिया इलेवन और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के लिए भी बल्लेबाजी की है. रोहित अब सचिन तेंदुलकर (18426), विराट कोहली (13386) और सौरभ गांगुली (11221) से पीछे हैं.
27 साल में पहली बार
भारत ने 1997 से लगातार श्रीलंका को वनडे की द्विपक्षीय सीरीज में हराया है. लेकिन इस सीरीज में यह रिकॉर्ड टूट जाएगा. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती हैं. लेकिन इस बार टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे टाई खेला और दूसरे वनडे में उसे 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. यानी भारत अगर अब तीसरा मैच जीत भी जाता है तो भी सीरीज बराबर ही होगी.