×

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के एक्टिव प्लेयर्स

IND VS ENG Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में नंबर तीन पर मौजूद बल्लेबाज आपको चौंका सकता है.

Virat Kohli, Cheteshwar Pujara

(Photo-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होनी है. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं.

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 मैच की 50 इनिंग में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं. कोहली के नाम पांच शतक और नौ अर्धशतक है

चेतेश्नर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 27 मैच की 49 इनिंग में 39.51 की औसत से 1778 रन बनाए हैं. पुजारा के नाम पांच शतक और सात अर्धशतक है


रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 मैच की 31 इनिंग में 37.30 की औसत से 970 रन बनाए हैं. भारतीय ऑलराउंडर के नाम एक शतक और छह अर्धशतक है

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 मैच की 22 इनिंग में 38.50 की औसत से 847 रन बनाए हैं. राहुल के नाम तीन शतक और एक अर्धशतक है.

अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैच की 38 इनिंग में 22.70 की औसत से 840 रन बनाए हैं. रहाणे के नाम एक शतक और छह अर्धशतक है

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैच की 27 इनिंग में 31.96 की औसत से 799 रन बनाए हैं. जडेजा के नाम एक शतक और पांच अर्धशतक है.

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 मैच की 21 इनिंग में 39.05 की औसत से 781 रन बनाए हैं. पंत के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक है.

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ टेस्ट मैच की 17 इनिंग में 49.80 की औसत से 747 रन बनाए हैं. रोहित के नाम दो शतक और तीन अर्धशतक है.

Trending This Week